चंडीगढ़ में 'श्रीकृष्ण जी' अपनी गोपियों संग सड़क पर नजर आए। वे लोगों को वोटिंग के प्रति जागरूक कर रहे थे। देखिए तस्वीरें। मौका था, नेशनल वोटर डे के उपलक्ष्य में सेक्टर 42 के गर्ल्स गवर्नमेंट कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का। आयोजन के दौरान लड़कियों ने बहुत खूबसूरत अंदाज में श्रीकृष्ण, गोपियों के नृत्य को मंच पर दिखाया। आयोजन के बाद ऐसे ही ड्रेस में 'श्रीकृष्ण जी' अपनी गोपियों संग सड़क पर भी लोगों को वोटिंग के प्रति जागरूक करने के लिए उतरे। चंडीगढ़ के एडवाइजर विजय देव से मिलते कलाकार। उन्होंने इस मुहिम की खुलेदिल से सराहना की।