मास्क थिएटर के सौजन्य से शनिवार शाम पंजाब कला भवन सेक्टर-16 में ‘इंस्पेक्टर मातादीन चांद पर’ नाटक का आयोजन हुआ। जाने माने व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई की लिखी इस कहानी को नाटक के रूप में विजय मचल ने निर्देशित किया। नाटक की शुरुआत होती है इंस्पेक्टर मातादीन की पृथ्वी वापसी से। मातादीन से हर कोई पूछना चाहता है कि चांद पर उसका सफर कैसा रहा। नाटक की शुरुआत होती है इंस्पेक्टर मातादीन की पृथ्वी वापसी से। मातादीन से हर कोई पूछना चाहता है कि चांद पर उसका सफर कैसा रहा। चांद पर जाकर मातादीन अपने नए कायदे कानून बनाता है। इस बीच वह अपनी कामचोरी की वजह भी बताता है जिसमें उसको दी जाने वाली कम सैलरी भी एक कारण होती है। अंत में मातादीन वापस आ जाता है।