फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुर बेटीः माइनस 24 डिग्री में कर दिखाया वो कारनामा, PM मोदी भी रह गए हैरान

Tue, 21 Feb 2017 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता
आइए आपको मिलवाते हैं उस बहादुर लड़की से, जिसने माइनस 24 डिग्री में वो कारनामा कर दिखाया था, जिसे देखकर प्रधानमंत्री मोदी तक हैरान रह गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता
बात हो रही है, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता की। इन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित अपने दफ्तर में आमंत्रित किया था। इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने श्रुति गुप्ता की प्रतिभा और साथ ही उनकी ओर से किए जा रहे समाज सेवा के कामों की सराहना की। श्रुति गुप्ता ने इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी के साथ अपनी भविष्य की योजनाओं व एजेंडों पर भी विचार किया। 
विज्ञापन

3 of 8
कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता
बता दें कि श्रुति दो बार लिम्का बुक आफ रिकार्ड होल्डर है। श्रुति ने हाल ही में 18380 फीट की ऊंचाई पर माइनस 24 डिग्री सेंटीग्रेट तापमान पर हिमालय पर खारदुंगला ला पर 20 मिनट तक कत्थक किया। श्रुति ने अपनी इस परफार्मेंस को भारतीय सेना को समर्पित किया। इसके अलावा श्रुति ने आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाई। साथ ही उन्होंने सेव गर्ल चाइल्ड और सेव नेचर का संदेश लोगों तक पहुंचाया।

4 of 8
कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता
जिस जगह पर श्रुति ने यह परफॉर्मेंस दी, वो जमीन से 18 हजार 380 फीट की ऊंचाई पर है, और तापमान माइनस 24 डिग्री है। एक ऐसी जगह, जहां आम आदमी महज 30 मिनट जिंदा रह सकता है, वहां श्रुति ने 20 मिनट की परफॉर्मेंस बिना गरम कपड़ों के दी। लद्दाख में खारदूंग ला पर सैनिकों की मौजूदगी में उनके सम्मान में उसने ऐसा समां बांधा कि सभी उसके हुनर के कायल हो गए।
विज्ञापन

5 of 8
कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता
अमर उजाला से खास बातचीत में श्रुति ने कहा कि अब उनका सपना माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करके उस पर कथक करना है। अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए जल्द ही वह तैयारी शुरू करने जा रही हैं। हो सका तो इस प्रोजेक्ट को वह अगले साल पूरा करना चाहेंगी। श्रुति अपनी इस उपलब्धि पर काफी खुश हैं और अपने सपने को पूरा करने के लिए भी उत्साहित हैं।

 
विज्ञापन

6 of 8
कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता
श्रुति ने 17 अक्तूबर 2015 को बारालाचा पास पर 17198.16 फीट (लगभग 5242 मीटर) की ऊंचाई पर 7 मिनट कत्‍थक किया था। इस ऊंचाई पर सांस लेना भी मुश्किल था। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में बारालाचा के पास यह परफॉर्मेंस देकर श्रुति ने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया था। श्रुति ने अपनी इस परफॉर्मेंस को 'प्रकृति निर्वाण रूपम' नाम दिया था। यह परफॉर्मेंस भी सेना के जवानों को समर्पित थी।
विज्ञापन

7 of 8
कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता
बता दें कि श्रुति मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के सोलन की हैं, लेकिन पिछले एक साल से उनका परिवार पटियाला में रह रहा है। श्रुति पंजाब यूनविर्सिटी पटियाला से कथक में मास्टर्स कर रही हैं। साथ ही वे पंडित राजेंद्र गंगानी से कत्‍थक सीख रही हैं, जो उनके पति भी हैं। कथक से पहले श्रुति शिमला यूनिवर्सिटी से सितार वादन में मास्टर्स कर चुकी हैं। श्रुति अपनी सफलता का श्रेय पिता आरबी गुप्ता, मां परवीन गुप्ता और पति व गुरु को देती हैं।
विज्ञापन

8 of 8
कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता
श्रुति अब तक देश भर में 300 से ज्यादा परफॉर्मेंस दे चुकी हैं, लेकिन कुछ अलग करने की चाहत ने उनकी इस प्रस्तुति को दुनिया भर में खास बना दिया। श्रुति कहती हैं कि वह लोग जो आज भी लड़कियों को बोझ मान कर कोख में उन्हें मरवा डालते हैं, वह समाज पर कलंक हैं। अगर वह लड़की होकर इतना कुछ कर सकती हैं, तो बाकी भी कर सकती हैं। इसलिए लड़कियों को बोझ न समझा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें