मुख्यमंत्री बनने की चाह रखने वालों पर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने ऐसा तंज किया कि सुनकर सभी के मुंह खुले रह गए। जानिए वे क्या बोले?
विज्ञापन
CM बनने की चाह रखने वालों पर मोदी के मंत्री ने कसा तंज
2 of 10
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज राजनीतिक के मायने बदल गए है। आज लोग मुख्यमंत्री बनने के लिए पैसे फूंकने के साथ-साथ नाक रगड़ने को भी तैयार रहते हैं। वे चौधरी छोटूराम के 134वें जन्मदिवस पर जाट धर्मार्थ सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
CM बनने की चाह रखने वालों पर मोदी के मंत्री ने कसा तंज
3 of 10
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि चौधरी छोटूराम अपने समय में 156 सदस्यों में सर्वमान्य नेता थे और सभी सदस्य उसे सीएम बनाने को तैयार थे, लेकिन चौधरी छोटूराम ने कभी भी इस लालच में नहीं रहे।
CM बनने की चाह रखने वालों पर मोदी के मंत्री ने कसा तंज
4 of 10
बीरेंद्र सिंह बोले कि 70 साल पहले किसान अपनी पहचान खो चुके थे, लेकिन छोटूराम ने अंग्रेजी हुकूमत के कार्यकाल में किसानों की लड़ाई लड़ी और बिना खून की क्रांति लाए हुए किसानों को अलग से पहचान दिलाई। महात्मा गांधी ने देश को राजनीतिक आजादी दिलाई, लेकिन चौधरी छोटूराम ने महात्मा गांधी से पहले ही बिना खून की क्रांति ला दी थी।
विज्ञापन
CM बनने की चाह रखने वालों पर मोदी के मंत्री ने कसा तंज
5 of 10
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वे अपने जीवन में हमेशा चौधरी छोटूराम के आदर्शों पर चले हैं। आज भी भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी सर छोटू राम का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है तथा कभी भी देश के नायकों के रूप में छोटू राम का कद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से कम नहीं आंका गया है।
विज्ञापन
CM बनने की चाह रखने वालों पर मोदी के मंत्री ने कसा तंज
6 of 10
चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जब कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल होने से पहले पीएम नरेंद्र उनके बारे में कुछ नहीं जानते थे। एक दिन पीएम के आवास से फोन आया कि पीएम नरेंद्र मोदी उनसे मिलना चाहते है। पीएम को उस समय इतना ही पता था कि वह कांग्रेस का सीनियर लीडर है और 42 साल तक कांग्रेस के अहम पदों पर रहा है।
विज्ञापन
CM बनने की चाह रखने वालों पर मोदी के मंत्री ने कसा तंज
7 of 10
बीरेंद्र सिंह ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने पूछा कि वह राजनीति को कैसे देखते है। मैंने बताया कि 42 साल में कोई ठगी नहीं की। इसके कारण आज भी रात को बड़ी ही आराम से नींद आती है। कहा कि उनका भी मन कई बार ठगी करने के लिए किया और सोचा कि अन्य लोग लगातार पैसे कमा रहे हैं, क्यों न मैं भी ठगी कर लेता। लेकिन इस दौरान उसके मन में आता कि अगर मैं ठगी करुंगा तो मेरे नाना छोटूराम का नाम खराब हो जाएगा।
CM बनने की चाह रखने वालों पर मोदी के मंत्री ने कसा तंज
8 of 10
बीरेंद्र सिंह ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने पूछा कि आपके नाना कौन है। मैंने बताया कि मेरा नाना चौधरी छोटूराम थे। उसके बाद ही पीएम नरेंद्र मोदी को पता चला कि में चौधरी छोटूराम का नाती हूं।
CM बनने की चाह रखने वालों पर मोदी के मंत्री ने कसा तंज
9 of 10
बीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया कि जब वह बीस साल से पंजाब व हरियाणा के प्रभारी थे। निर्देश मिलते थे कि हरियाणा व पंजाब के किसी भी गांव व कस्बे में भाषण दें तो चौधरी छोटूराम का जिक्र जरूर कर देना।
CM बनने की चाह रखने वालों पर मोदी के मंत्री ने कसा तंज
10 of 10
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि देश में पहले ऐसे हालात थे कि नेता अपने भाषण में किसानों का नाम तक नहीं लेते थे। लेकिन चौधरी छोटूराम ने किसानों को इतना जागरूक किया और उनका हक दिलाया कि नेता किसानों के नाम लेने को तैयार हो गए। उनके इस कदम को चौधरी चरण सिंह, चौधरी देवीलाल ने आगे बढ़ाया।