देश की रक्षा करते नायक बख्तावर सिंह शहीद हो गए, उनका छोटा बेटा महज 9 महीने का है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
2 of 7
Nayak Bakhtawar Singh
हाजीपुर के संधू मोहल्ला के जवान नायक बख्तावर सिंह (35) के शहीद होने की खबर जैसे ही शुक्रवार सुबह उनके परिवार को मिली, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
3 of 7
Nayak Bakhtawar Singh
शहीद के घर में उनके पिता प्रीतम सिंह, बीमार माता शीला कौर और पत्नी जसवीर कौर का रो-रोकर बुरा हाल था। बख्तावर सिंह का छोटा बेटा महज नौ माह का है।
4 of 7
Nayak Bakhtawar Singh
शहीद के पिता प्रीतम सिंह ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। दो बेटे फौज में हैं और एक अन्य काम करता है। बख्तावर उनका सबसे छोटा बेटा था जो 2003 में फौज में भर्ती हुआ था। इस समय वह आठ-सिखलाई रेजीमेंट में राजौरी नौशेरा सेक्टर में हवलदार के पद पर तैनात था।
विज्ञापन
5 of 7
Nayak Bakhtawar Singh
उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे बख्तावर सिंह की रेजीमेंट से उसकी पत्नी को फोन आया कि पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में बख्तावर सिंह शहीद हो गया है।
विज्ञापन
6 of 7
Nayak Bakhtawar Singh
शहीद बख्तावर सिंह की पत्नी जसवीर कौर ने बताया कि उनकी 12 वर्ष पहले शादी हुई थी। उनके दो बेटे और एक बेटी है। सबसे छोटा बेटा महज 9 माह का है जिसे पता भी नहीं कि उसके सिर से पिता का साया उठ चुका है।
सिर गर्व से ऊंचा कर जसवीर कौर ने कहा कि उसे गर्व है कि उसके पति देश की रक्षा करते वीरगति को प्राप्त हुए हैं। अब उनकी मांग है कि केंद्र सरकार इस क्षेत्र में अमन की बहाली के लिए या तो कोई स्थायी हल करे या पाकिस्तान की ओर से की जा रही नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दे ताकि सीमा पर रोज शहीद होते जवानों के परिवारों को खून के आंसू न रोना पडे़।