दीपावली को खास बनाने के लिए आपको अपनी और परिवार की सुरक्षा का खास ख्याल रखना होगा। पटाखा जलाते समय अगर थोड़ी सावधानी बरती जाए तो दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है।
विज्ञापन
इस दीपावली को खास बनाना है तो इन बातों पर जरूर गौर फरमाएं
2 of 10
दिवाली पर पटाखा जलाने से बचें। अगर पटाखा जलाना है तो ईको फ्रेंडली पटाखे ही इस्तेमाल करें, क्योंकि इन पटाखों में नाइट्रोजन और सल्फर की मात्रा बहुत कम होती है। पटाखा जलाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
इस दीपावली को खास बनाना है तो इन बातों पर जरूर गौर फरमाएं
3 of 10
-पटाखा जलाते समय किसी भी ज्वलनशील पदार्थ से पटाखे दूर रखें, जैसे दीया, मोमबत्ती या रसोई घर। -पटाखे जलाने के लिए लंबी अगरबत्ती या फुलझड़ी का इस्तेमाल करें। -पटाखों में कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए पटाखे जलाने के बाद अच्छे से मुंह और हाथ को धोना चाहिए।
इस दीपावली को खास बनाना है तो इन बातों पर जरूर गौर फरमाएं
4 of 10
-टिन और कांच के बोतल में पटाखा न जलाएं। पटाखे छोटे बच्चों की पहुंच से दूर रखें। -ज्यादा आवाज वाले पटाखे जलाते समय पर ईयर प्लग का इस्तेमाल करें। -अगर आपको अस्थमा है तो पटाखे के धुंए से बचकर रहें। अपनी दवा या इनहेलर हमेशा पास रखें। -ध्यान रहे कि बच्चे पटाखे हाथ में रखकर न फोड़ें और न ही पटाखे जलाकर किसी के ऊपर फेंकें।
विज्ञापन
इस दीपावली को खास बनाना है तो इन बातों पर जरूर गौर फरमाएं
5 of 10
-पटाखे जलाते बच्चों पर नजर रखें। -ढीले-ढाले कपडे़ न पहनें। -पटाखे जलाते समय दुपट्टा और स्कार्फ का ध्यान रखें। -पटाखा जलाते समय सिर्फ कॉटन के कपड़े पहनें। -पटाखे जलाते वक्त हमेशा जूते या चप्पल पहनकर रखें। -पटाखे जेब में रखकर न घूमें।
विज्ञापन
इस दीपावली को खास बनाना है तो इन बातों पर जरूर गौर फरमाएं
6 of 10
-पटाखे जलाते समय या आतिशबाजी चलाते वक्त हमेशा पास में पानी कि व्यवस्था रखें। -हमेशा पटाखे खुली जगह पर और किसी को बाधा न पहुंचे, ऐसे स्थान पर जलाएं। -जो पटाखा नहीं जला है उस पर पानी डाल दें और दोबारा जलाने की कोशिश न करें।
विज्ञापन
इस दीपावली को खास बनाना है तो इन बातों पर जरूर गौर फरमाएं
7 of 10
पटाखों से समस्याएं -धुएं और पॉल्यूशन से अस्थमा और लंग्स में प्रॉब्लम। लोगों की सुनने की शक्ति कम होती है। -मुंह के अंदर शीशा जाने से फेफड़ों को नुकसान की आशंका। आंखों में जलन और त्वचा में संक्रमण हो सकता है। -पटाखे की चिंगारी आंख में लगने से आंखों की कार्निया पर बुरा असर पड़ता है।
इस दीपावली को खास बनाना है तो इन बातों पर जरूर गौर फरमाएं
8 of 10
स्किन जलने पर इन बातों का रखें ध्यान? -स्किन के जले हुए भाग पर सीधा बर्फ, बरनॉल, नीली स्याही न लगाएं। -अगर स्किन कम जला है तो तुरंत जले हुए हिस्से को 10 मिनट तक पानी से धोएं। ऐसा करने से त्वचा की जलन कम होगी। -10 प्रतिशत से ज्यादा जलने पर डॉक्टर के पास जाएं।
इस दीपावली को खास बनाना है तो इन बातों पर जरूर गौर फरमाएं
9 of 10
-अगर किसी के कपड़ों में आग लग जाए तो तुरंत पानी डालकर आग बुझानी चाहिए। पानी न होने पर तुरंत व्यक्ति को किसी कंबल या अन्य कपडे़ से आग बुझाने की कोशिश करनी चाहिए।
इस दीपावली को खास बनाना है तो इन बातों पर जरूर गौर फरमाएं
10 of 10
- ज्यादा जलने पर तुरंत आग बुझाने के बाद स्वच्छ कपडे़ से जले हुए हिस्से को लपेटकर व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए। -डॉ. तरुण नारंग, पीजीआई के स्किन स्पेशलिस्ट