फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावन रोजे के बीच देखिए, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कैसे किया योगाभ्यास?

Mon, 20 Jun 2016 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करते मुस्लिम समुदाय के लोग - फोटो : amar ujala
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में चडीगढ़ के मुस्लिम समुदाय के लोग भी भाग ले रहे हैं। रविवार को सेक्टर-7 स्थित सीएल अग्रवाल डीएवी स्कूल में आयोजित योग शिविर में मुस्लिम समुदाय के पुरुषों ने पारंपरिक कुर्ता - पायजामा और महिलाओं ने बुर्का पहकर योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया।
विज्ञापन

2 of 5
योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करते मुस्लिम समुदाय के लोग - फोटो : amar ujala
वर्धान आयुर्वेदिक संस्था के बैनर तले यह कैंप आयोजित किया गया। मुस्लिम समुदाय के लिए इस खास योग दिवस का आयोजन करने वाले वर्धान आयुर्वेदिक संस्था के प्रबंधकीय निदेशक सुभाष गोयल ने कहा कि योग किसी धर्म संप्रदाय तक सीमित नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करते मुस्लिम समुदाय के लोग - फोटो : amar ujala
उल्लेखनीय है कि इन द‌िनों मुस्लिम धर्म के लिए पवित्र माह रमजान का समय भी चल रहा है। आज के इस खास योग दिवस में भाग लेने वाले सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पावन रोजे रखे हुए थे।

4 of 5
योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करते मुस्लिम समुदाय के लोग - फोटो : amar ujala
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पावन रोजे रखे जाने के बावजूद उन्होंने इस योग दिवस में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। योग कराने का जिम्मा डा. शबनम अंसारी पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुतले योगासन करते लगाए जाएंगे - फोटो : amar ujala
वहीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को कैपिटल कॉम्प्लेक्स में रॉक गार्डन के 23 पुतले योगासन करते लगाए जाएंगे। इसके माध्यम से कैपिटल कॉम्प्लेक्स में नेक चंद को श्रद्धांजलि दी जाएगी। यह घोषणा चंडीगढ़ के प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने 12 जून को परेड ग्राउंड में चंडीगढ़ प्रशासन के योग मेगा फेस्ट के दौरान यह घोषणा की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें