युवराज सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया और अब उन्हें ऐसा तोहफा मिलने जा रहा है, जिसे वो और सारी दुनिया ताउम्र याद रखेगी। बेहद खास और शानदार यादगार है, जानिए क्या।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
संन्यास लेने के दौरान युवराज सिंह
- फोटो : पीटीआई
चंडीगढ़ में जन्मे सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह ने सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम से क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की खबर सोमवार को मिलते ही उनके दोस्तों, भारतीय टीम में उनके साथ खेले क्रिकेटरों और कोच ने अपनी अपनी राय दी। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आगामी मीटिंग में युवराज सिंह के संन्यास पर उनके सम्मान के लिए प्लनिंग करेगी।
विज्ञापन
3 of 5
संन्यास की घोषणा करते युवराज सिंह
- फोटो : पीटीआई
वहीं डीएवी कॉलेज अपने स्टार खिलाड़ी के लिए म्यूजियम में एक खास जगह बनाएगा। यहां पर युवराज सिंह के क्रिकेट करियर से जुड़े हर पहलू को संजोकर रखा जाएगा, ताकि कॉलेज के छात्र उनके बारे में अधिक से अधिक जान सके। युवी ने डीएवी कॉलेज से ही ग्रेजुएशन की है। टीम इंडिया को 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 विश्व कप जिताने वाले युवी ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
4 of 5
संन्यास की घोषणा करते युवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह खुद क्रिकेटर रहे। उसे स्टेडियम सेक्टर-16 में क्रिकेट की ट्रेनिंग देने वाले कोच हरीश शर्मा ने बताया कि युवराज बचपन में काफी मेहनत करता था। कई-कई घंटे कड़ी धूप में वह स्टेडियम में अभ्यास करता रहता था। उसकी इसी ललक ने उसे भारतीय टीम में जगह दिलाई। उसका टीम इंडिया में एक अलग ही मुकाम रहा। जब वह लय में रहते थे तो विपक्षी गेंदबाज की लय बिगाड़ देते थे। इस हीरो को दर्शक जरूर याद करेंगे।
युवराज सिंह हमारे कॉलेज की शान हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके संन्यास के बाद हम उनके सम्मान में अपने म्यूजियम में उन्हें खास जगह देंगे। उनके क्रिकेट करियर के हर पहलू को यहां पर संजो कर रखा जाएगा। - पवन कुमार शर्मा, प्रिंसिपल डीएवी कॉलेज, सेक्टर 10