पच्चीस साल की उम्र और चेहरे पर चश्मे के पीछे मासूम सा दिखने वाला चेहरा, लेकिन उसके काम इतने खतरनाक की सुनने वाले के भी एक बार रोंगटे खड़े हो जाएं। इस मासूम से दिखने वाले युवक पर हत्या व लूट एक नहीं अनगिनत मामले।
विज्ञापन
तस्वीरें, 25 की उम्र, भोला सा चेहरा... और 19 कत्ल
2 of 6
बाहरवीं कक्षा पास करने के बाद जुर्म की दुनिया में दबदबा बनाने वाला यूपी बलवा-शामली निवासी महताब उर्फ जीवा काना उर्फ प्रधान बीती रात को पुलिस के हत्थे चढ़ा तो उसके अपराधों का बंद लिफाफा भी खुल गया। प्राथमिक पूछताछ में उसने खुद ही एक या दो नहीं बल्कि पूरी 19 वारदात को कबूला। पुलिस भी उसके आरोपों की सुनकर हक्की बक्की रह गई।
विज्ञापन
तस्वीरें, 25 की उम्र, भोला सा चेहरा... और 19 कत्ल
3 of 6
पुलिस की माने तो वह मुकीम काला गैंग का शार्प शूटर व उसका राइट हैंड था। उस पर हरियाणा समेत यूपी व दिल्ली में हत्या व लूट के मुकदमें दर्ज हैं और वह लोगों के लिए भी आतंक बना हुआ था। उसको अपराध की दुनिया में महताब की बजाय जीवा काना ज्यादा प्रचलित है।
तस्वीरें, 25 की उम्र, भोला सा चेहरा... और 19 कत्ल
4 of 6
बताया जा रहा है कि मुकीम काला लोगों से फिरौती मांगता था और आना-काना करनी पर महताब सीधी गोली दाग देता था। उस पर दिल्ली, यूपी व हरियाणा पुलिस का सवा लाख का इनाम है। बाद में उससे मिली जानकारी पर सीआईए वन पानीपत ने दिल्ली क्राइम ईस्ट जोन के साथ संयुक्त ऑप्रेशन चलाकर दिल्ली के शकरपुर क्षेत्र से तीन इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के बीच काबू किया है।
विज्ञापन
तस्वीरें, 25 की उम्र, भोला सा चेहरा... और 19 कत्ल
5 of 6
पुलिस के शार्प शूटर महताब को काबू कर पानीपत की लूट की दो बड़ी वारदातों समेत यूपी, दिल्ली व हरियाणा में लूट, हत्या, फिरौती व जान से मारने के प्रयास की 40 के करीब वारदातों का खुलासा किया है। गैंग के कई सदस्य पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप धनखड़ ने वीरवार को पत्रकार वार्ता में पुलिस ऑप्रेशन से अवगत कराया।
पुलिस ने बताया कि महताब उर्फ जीवा काना पर पानीपत के नूरवाला की एक कालोनी में किराए के कमरे में रहता था। उसके साथ इसरार उर्फ डाक्टर निवासी फुरगान-कैराना व नौशाद निवासी बरनाव जंधेड़ी-सहारनपुर भी रहता था। उन दोनों पर भी हत्या के मुकदमें दर्ज हैं। उस पर हरियाणा समेत यूपी और दिल्ली में सवा लाख रुपये का इनाम है।