पीजी में लड़कियां लाने से रोकने पर अमृतसर स्थित गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडयू) के 7 छात्रों ने गांव माहल में सोमवार रात युवक की गाड़ी से कुचल कर हत्या कर दी। आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई न होने से गुस्साए मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार को अटारी बाईपास जाम कर दिया।
विज्ञापन
हवस के अंधे छात्रों ने युवक को कुचल डाला
2 of 5
जोगिंदर सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में काम करते तरसेम सिंह ने गांव माहल में एक घर बनाया हुआ है। यहां पर उसने यूनिवर्सिटी के ही छह-सात युवकों को बतौर पीजी रखा है। यह लड़के यहां अक्सर लड़कियां लेकर आते थे। लोगों ने इसकी शिकायत तरसेम से भी की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
हवस के अंधे छात्रों ने युवक को कुचल डाला
3 of 5
जोगिंदर सिंह ने बताया कि सोमवार रात को भी लड़की को लेकर आरोपी लड़के आए थे। ग्रामीणों ने देखा, तो विरोध शुरू कर दिया। इस पर तरसेम सिंह मौके पर आ गया और लड़के-लड़की को वहां से भगा दिया। तरसेम के भगाने के कुछ देर बाद पीजी में रहने वाले सभी युवक एक सफेद रंग की गाड़ी में लौट आए।
हवस के अंधे छात्रों ने युवक को कुचल डाला
4 of 5
आरोपी युवक ने गालियां देना शुरू कर दिया। शोर सुनकर इलाके के लोग युवकों को भगाने के लिए ईटें फेंकने लगे। गाड़ी लेकर भागने के दौरान इस पर आरोपी युवक सामने खड़े आसा सिंह उर्फ आशु को टक्कर मार दी। फिर गाड़ी पीछे की और उसे आसा सिंह पर चढ़ा दिया। इससे आसा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पाकर पहुंची थाना कंबो की पुलिस ने एक्सीडेंट का केस दर्ज कर लिया। कार्रवाई न होने से गुस्साए मृतक के घरवालों ने बाईपास पर जाम लगा दिया। चार घंटे तक जाम लगने पर डीएसपी दलजीत सिंह ढिल्लों ने लिखित में दो दिन का समय मांगा। इसके साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन भी दिया।