ऑटो यूनियन प्रधान पति का खून से लथपथ शव देखकर पत्नी बेहोश हो गईं। बेटी और भाभी को भी होश न रहा। नजारा इतना दर्दनाक था कि हर देखने वाले की आंखें भर आई। मोहाली में फेज-11 स्थित मार्केट में एक ऑटो चालक ने ऑटो यूनियन प्रधान कुलदीप सिंह (42) के सिर में तीन गोलियां मार दी। यूनियन प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के बीच दोपहर को किसी बात पर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
यूनियन प्रधान की हत्या, शव देख पत्नी बेहोश...बेटी, भाभी बेसुध
2 of 5
जैसे ही घरवालों को कुलदीप सिंह की हत्या की सूचना मिली। वे तुरंत फेज-6 अस्पताल पहुंच गए। वहां शव को देखते ही पत्नी अमरजीत कौर, बेटी शीतल और भाभी बेहोश हो गई। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर ही गोली चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बिट्टा के रूप में हुई। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने रिवाल्वर भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
यूनियन प्रधान की हत्या, शव देख पत्नी बेहोश...बेटी, भाभी बेसुध
3 of 5
कुलदीप सिंह फेज-11 स्थित दशमेश ऑटो यूनियन के प्रधान थे। यूनियन में 80 ऑटो रोजाना चलते हैं। फेज-11 निवासी आरोपी बिट्टा के तीन ऑटो हैं। वह यूनियन के नंबर पर न लगाकर अपनी मनमर्जी से ऑटो चलाता है। इसके चक्कर में रोजाना लड़ाई झगड़े होते रहते हैं। शनिवार दोपहर ऑटो का नंबर लगाने को लेकर कुलदीप सिंह और बिट्टा के बीच कहासुनी हुई थी। कुलदीप ने बिट्टा से कहा था कि उसे यूनियन के नियमों पर चलना होगा। बाद में मामला शांत हो गया था। रात में बिट्टा ने यह वारदात कर दी।
यूनियन प्रधान की हत्या, शव देख पत्नी बेहोश...बेटी, भाभी बेसुध
4 of 5
मिली जानकारी के अनुसार, हत्या का आरोपी घटना को अंजाम देने बुलेट से आया था। पुलिस ने बुलेट बरामद कर ली है। मौके पर एसपी सिटी-1 आशीष कपूर भी पहुंच गए। वहीं, जब वारदात हुई तो वहां मौजूद इलाके के लोग भड़क गए। इसके बाद सारे लोग थाने पहुंच गए। लोगों का आरोप था कि पुलिस वाले आरोपी की रिल्वालर नहीं दिखा रहे हैं। इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया।
यूनियन प्रधान की हत्या, शव देख पत्नी बेहोश...बेटी, भाभी बेसुध
5 of 5
मृतक परिवार के पक्ष में अन्य यूनियनों के लोग भी आ गए है। संत ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रधान नरिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि वह परिवार के साथ है। उन्होंने प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता देने की अपील की है। यूनियन के लोगों ने बताया कि पूरी यूनियन में बिट्टा की दहशत है। बिट्टा खुले में स्टैंड पर रात को शराब पीता था। वह पुलिसवालों के साथ दोस्ती रखता था। कुछ दिन पहले उसकी एक युवक से लड़ाई हुई थी। तो उसने युवक का हाथ तोड़ दिया था। उस समय भी काफी बवाल हुआ था। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।