फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए कैसे कैशियर की हत्या कर लूटे गए साढ़े 9 लाख?

Sat, 22 Aug 2015 08:20 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, पंचकूला(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
हथियारबंद लुटेरे गोलियां बरसाते हुए कैशियर से साढ़े 9 लाख लूटकर फरार हो गए। कैशियर की मौके पर ही मौत हो गई। तस्वीरों में पूरा मामला।
विज्ञापन

देखिए कैसे कैशियर की हत्या कर लूटे गए साढ़े 9 लाख?

2 of 7
वारदात पंचकूला की पॉवर कॉलोनी में अंजाम ‌दी गई। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) का कैशियर अनिल बैंक में पैसे जमा कराने जा रहा था कि लुटेरों ने उसकी हत्या कर दी और पैसे छीन कर भाग गए। इस दौरान एक अन्य कर्मचारी ने भी उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन लुटेरों ने उसे भी घायल कर दिया।
विज्ञापन

देखिए कैसे कैशियर की हत्या कर लूटे गए साढ़े 9 लाख?

3 of 7
बलटाना के रविन्द्रा एन्क्लेव निवासी कैशियर अनिल दत्त सेक्टर-12 ए स्थित बैंक की शाखा में जाने के लिए दफ्तर से निकले। आफिस के पिछले दरवाजे के बाहर उनकी सरकारी गाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान सड़क के दूसरी तरफ खड़ी एक स्विफ्ट कार से दो बदमाश उतरे और उन्होंने हवा में गोलियां दागीं। इसके बाद वे कैशियर अनिल के पास पहुंचे और उनसे कैश से भरा बैग छीनने लगे। अनिल ने जब विरोध किया तो उन्होंने उनकी छाती में गोली मार दी। गोली लगते ही अनिल जमीन पर गिर पड़े।

देखिए कैसे कैशियर की हत्या कर लूटे गए साढ़े 9 लाख?

4 of 7
इस दौरान बिजली विभाग के कर्मचारी अमित ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो वे उसे धक्का देकर भाग गए। इसके बाद दोनों युवक बैग छीनकर कार में जा बैठे। इस दौरान दो बदमाश कार में ही बैठे हुए थे। लूट के बाद बदमाश कार लेकर पावर कालोनी के पिछले हिस्से की सड़क से पंजाब की तरफ भागे। यहां से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर पंजाब की सीमा लगती है।

विज्ञापन

देखिए कैसे कैशियर की हत्या कर लूटे गए साढ़े 9 लाख?

5 of 7
पुलिस को दोपहर बाद 3:12 बजे इस घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस उपायुक्त अनिल धवन, एसीपी हेडक्वार्टर, एसीपी कालका, एसीपी क्राइम, सेक्टर-14 थाना के एसएचओ सहित तमाम पुलिस अधिकारी, कर्मियों के अलावा सीन ऑफ क्राइम, फोरेंसिक टीमें भी मौके पर पहुंची। टीमों ने मौके से ब्लड सैंपल, गोलियां और कुछ सिक्के कब्जे में ले लिए हैं, उनको जांच के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन

देखिए कैसे कैशियर की हत्या कर लूटे गए साढ़े 9 लाख?

6 of 7
पु्लिस ने लूट की सूचना मिलते ही लुटेरों को पकड़ने के लिए नाके लगाए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। कालोनी में सीसीटीवी कैमरा न होने के कारण भी लुटेरों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर, छानबीन शुरू दी है। चार साल पहले भी कैशियर अनिल दत्त से बदमाशों ने 18 लाख रुपये लूट लिए थे। यह वारदात भी इसी जगह पर हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए कैसे कैशियर की हत्या कर लूटे गए साढ़े 9 लाख?

7 of 7
इससे पहले भी कई वारदात: इससे पहले बदमाश अमर टैक्स, पावर कालोनी, इंडस्ट्रियल एरिया में स्कॉर्पियो, इटियॉस से आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस अभी तक इन मामलों को सुलझाने में नाकाम रही है। अनिल धवन, डीसीपी पंचकूला ने बताया कि कैशियर की हत्या और लूट के मामले की छानबीन की जा रही है। अपराधियों ने कैशियर पर गोली दागकर 9.50 लाख रुपये लूट लिए हैं। इसकी जानकारी आसपास के पुलिस को भी दी जा चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें