देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई और युवक ने पड़ोसी के सिर में हैंडपंप की हत्थी मारकर उसका कत्ल कर दिया। इसके पीछे मामूली सी वजह बताई जा रही है। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 5
यमुनानगर में मामूली बात पर विवाद के बाद पड़ोसी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
वारदात हरियाणा के यमुनानगर में अंजाम दी गई। शहर की शांति कॉलोनी में देर रात गली में मिट्टी डालने को लेकर पड़ोसियों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट हो गई। इसी बीच एक ने दूसरे के सिर में हैंडपंप की हत्थी उठाकर मार दी।
विज्ञापन
3 of 5
यमुनानगर में मामूली बात पर विवाद के बाद पड़ोसी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
सिर में हत्थी लगते ही पड़ोसी नीचे गिर गया और कुछ ही मिनटों में उसने दम तोड़ दिया। यह देखते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। वहीं, लोगों ने आरोपी युवक को भी दबोच लिया।
4 of 5
यमुनानगर में मामूली बात पर विवाद के बाद पड़ोसी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। हैंडपंप की हत्थी को भी कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।
यमुनानगर में मामूली बात पर विवाद के बाद पड़ोसी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
थाना सदर प्रभारी ने बताया कि पड़ोसियों के विवाद में हत्या की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच आसपास लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि मिट्टी डालने को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।