फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, रेलवे पुलिस की 'हिरासत' में हत्या कैसे?

Tue, 24 Feb 2015 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
चोरी के मामले में गिरफ्तार युवक की लाश रेलवे ट्रैक पर मिलने के बाद बवाल हो गया। गुस्साए लोगों ने रेलवे स्टेशन पर जमकर तोड़फोड़ की। युवक के पिता ने रेलवे पुलिस पर संगीन आरोप जड़ते हुए कहा कि, पुलिस मांग रही थी पैसे, नहीं दिए तो कर दी हत्या। वहीं, जीआरपी का दावा है कि युवक रविवार को पुलिस हिरासत से भाग गया था।
विज्ञापन

देखिए, रेलवे पुलिस की 'हिरासत' में हत्या कैसे?

2 of 7
घटना से गुस्साए परिजनों और वाल्मीकि समुदाय के अन्य लोगों ने फगवाड़ा रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन कर जमकर तोड़फोड़ की। आनन-फानन में चौकी प्रभारी पवित्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया गया। आरोपी के पिता इंदरजीत ने बताया कि उनका बेटा लक्की रेलवे स्टेशन पर सफाई सेवक के तौर पर काम करता था।

विज्ञापन

देखिए, रेलवे पुलिस की 'हिरासत' में हत्या कैसे?

3 of 7
पर्स छीनने के एक मामले में शनिवार को जीआरपी पुलिस ने उसके बेटे लक्की को हिरासत में लिया था। इसके बाद मामला रफा-दफा करने के लिए उनसे पैसों की मांग की। पैसा नहीं देने पर पुलिस ने रविवार को उन्हें सूचना दी गई कि लक्की पुलिस हिरासत से भाग गया है। बाद में लक्की का शव गोराया के नजदीक रेलवे ट्रैक से मिला।

देखिए, रेलवे पुलिस की 'हिरासत' में हत्या कैसे?

4 of 7
इंदरजीत और साथियों ने आरोप लगाया कि जीआरपी पुलिस ने लक्की को मार कर लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। इस पर गुस्साए मृतक के परिजनों और वाल्मीकि समाज के लोगों ने सरकारी रेलवे पुलिस की चौकी का घेराव किया और स्टेशन पर जमकर तोड़फोड़ की।

विज्ञापन

देखिए, रेलवे पुलिस की 'हिरासत' में हत्या कैसे?

5 of 7
सूचना मिलने पर एसपी फगवाड़ा राजेश्वर सिंह भारी पुलिस फोर्स सहित रेलवे स्टेशन पर पहुंचे व स्थिति को नियंत्रण में किया। रेलवे स्टेशन पर माहौल खराब होता देख सीपीएस सोम प्रकाश, पूर्व कैबिनेट मंत्री जोगिन्द्र सिंह मान, चेयरमैन मार्कफेड जरनैल सिंह वाहद, एसएसपी कपूरथला आशीष चौधरी ,एसपी रेलवे लखविंदर पाल सिंह खैहरा ने प्रर्दशनकारियों से लंबी बातचीत की।

विज्ञापन

देखिए, रेलवे पुलिस की 'हिरासत' में हत्या कैसे?

6 of 7
आखिरकार चौकी प्रभारी पवित्र सिंह के खिलाफ  मामला दर्ज करने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।  वहीं, पवित्र सिंह से उनका पक्ष जानने के लिए जब फोन किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, रेलवे पुलिस की 'हिरासत' में हत्या कैसे?

7 of 7
रेलवे स्टेशन पर तीन घंटे से अधिक समय तक प्रदर्शन चलता रहा। माहौल तनवपूर्ण होने के कारण सरयू यमुना एक्सप्रेस गाड़ी को प्लेटफार्म से पहले ही सतनामपुरा रेलवे फाटक पर रोक दिया गया। गाड़ी करीब डेढ़ घंटे तक रुकी रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें