उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की घर वापसी एक दिन और टल गई है। यूपी पुलिस सोमवार को सुबह 10 बजे रोपड़ के लिए निकली थी। टीम के रात करीब दस बजे तक रोपड़ पहुंचने की संभावना है। जेल मैन्यूल के हिसाब से शाम छह बजे के बाद किसी भी कैदी को शिफ्ट नहीं किया जा सकता है। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भले ही रोपड़ पहुंच जाए लेकिन उसे सुबह का इंतजार करना पड़ेगा। एडीजीपी जेल प्रवीन सिन्हा ने बताया कि हमारे यहां 25 हजार कैदी जेलों में है। यूपी की जेलों में करीब एक लाख तीस हजार कैदी हैं, ऐसे में वहां की पुलिस जेल मैन्यूल बेहतर जानती है। वहां की पुलिस हम पर उसे रात को सौंपने का दबाव नहीं डालेगी। न ही रात को अंसारी को सौंपा जाएगा।