रंग-बिरंगे मोतियों की डिजाइनर माला, झुमके, अंगूठी, ब्रेसलेट, कंगन और ऐसे ही ढेरों आकर्षक आभूषण एक ही जगह देखने को मिले। कोई अपनी साड़ी और सूट से मैचिंग नेकलेस की तलाश करता हुआ दिखा तो कोई एंटीक डिजाइन वाले अन्य ट्रिबल बीड ज्वैलरी पसंद करने में तल्लीन था।
विज्ञापन
2 of 5
ज्वैलरी एग्जीबिशन
- फोटो : अमर उजाला
यह नजारा सेक्टर 15 स्थित लाला लाजपत भवन में आयोजित 10 दिवसीय प्रदर्शनी मृगनयनी में लगाए गए ट्रिबल बीड ज्वेलरी केस्टॉल पर देखने को मिला। संत रविदास मध्य प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम भोपाल की ओर से लगाई गई इस प्रदर्शनी में आने वाली महिलाओं को सबसे ज्यादा ट्रिबल बीड ज्वेलरी पसंद आ रही है।
विज्ञापन
3 of 5
ज्वैलरी एग्जीबिशन
- फोटो : अमर उजाला
स्टाल की संचालिका मध्य प्रदेश नीमच की पुष्पा हरित ने बताया कि इन आभूषणों को चेकोस्लोवाकिया से मंगाए खास प्रकार के मोतियों से बनाया जाता है। इससे ये गर्मी में भी त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाती। इसका मुलायमपन ही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। इसे घर पर धोया जा सकता है। इसका रख-रखाव भी बेहद आसान है। बहुत कम खर्च में अपने खास ड्रेस से मैचिंग की पूरी ज्वेलरी ली जा सकती है।
4 of 5
ज्वैलरी एग्जीबिशन
- फोटो : अमर उजाला
अपने डिजाइनर ट्रिबल बीड ज्वेलरी से दुबई और सिंगापुर तक में धमक बिखेरने वाली पुष्पा को इसके लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुका है। पुष्पा का कहना है कि इस ज्वैलरी का चलन इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि महिलाएं और लड़कियां इसे साड़ी और सूट के साथ ही वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी पहनना पसंद कर रही हैं।
इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य हस्तकला से जुड़े कारीगरों को आगे बढ़ाना है। 14 से 24 फरवरी तक लगाई इस प्रदर्शनी में चंदेरी साड़ी, सूट के साथ ही ट्रिबल बीड ज्वेलरी, लकड़ी के सजावटी सामान और ऐसे अन्य आइटम को शामिल किया गया है। - केएस मिश्रा, प्रदर्शनी प्रभारी, संत रविदास मध्य प्रदेश हथकरघा विकास निगम