निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह की मौत की खबर फैलते ही संगत आसुंओं के सैलाब में डूब गई। हर आंख नम दिखी। तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 6
बाबा हरदेव सिंह की मौत की खबर सुनकर शोक में डूबी संगत
- फोटो : अमर उजाला
जिसने भी सुना, उसकी आंखें नम हो गई। कोई किसी से बात करने की स्थिति में नहीं। यह दुखदायी दृश्य शुक्रवार को सेक्टर-30 स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में थी। सभी गम में डुबे। हर कोई एक दूसरे से मिलता कुछ भी नहीं बोलता। बोल रहे थे तो उनके आंसू। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी के निरंकार प्रभु परमात्मा में विलीन होने की खबर आते ही संगत सेक्टर-30 में आना शुरू हो गई। संगत देर शाम तक आती रही।
विज्ञापन
3 of 6
बाबा हरदेव सिंह की मौत की खबर सुनकर शोक में डूबी संगत
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-30 के संत निरंकारी सत्संग भवन में संयोजक मोहिंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें दिल्ली से संत निरंकारी मंडल के सूचना एवं प्रसारण विभाग के मेंबर इंचार्ज कृपा सागर ने अत्यंत दुख के साथ सूचित किया है निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज इस निरंकार प्रभु परमात्मा में विलीन हो गए हैं। भारतीय समय के अनुसार लगभग 5.00 बजे जब कनाडा में कार द्वारा यात्रा कर रहे थे तो कार दुघर्टना ग्रस्त हो गई। बाबा जी न्यूयार्क से मॉनट्रियल जा रहे थे। यह दुर्घटना मॉनट्रियल से 40 किलोमीटर पहले घटी।
4 of 6
बाबा हरदेव सिंह की मौत की खबर सुनकर शोक में डूबी संगत
- फोटो : अमर उजाला
निरंकारी बाबा जी के साथ उनके दो दामाद संदीप खिंडा जी एवं अवनीत सेतिया जी थे और न्यूयार्क से विवेक शर्मा भी साथ ही थे। उन्हें भी अर्थात वे भी घायल हो गये हैं परंतु सूचना के अनुसार वे सब ठीक हैं। मोहिंदर सिंह ने बताया कि आगे के समाचार जैसे-जैसे प्राप्त होंगे सभी तक पहुंचाए जायेंगे। इस बीच संत निरंकारी मंडल द्वारा मिशन के सभी श्रद्धालु भक्तों से आग्रह किया गया है कि कोई भी दिल्ली की ओर रवाना न हों ओर स्थानीय संगत भी कोठी पर जमा न हों।
विज्ञापन
5 of 6
बाबा हरदेव सिंह की मौत की खबर सुनकर शोक में डूबी संगत
- फोटो : अमर उजाला
बाबा जी के शुक्रवार सुबह कनाडा के मॉन्ट्रियल में एक्सीडेंट की खबर सुनते ही निरंकारी भक्त सुबह ही निरंकारी भवनों में पहुंचने शुरू हो गए। सेक्टर -15, सेक्टर -30, मनीमाजरा और अन्य भावनों में पहुंचने वाली भक्त का रो रोकर बुरा हाल था। वहीं, व्यापारी नेता एवं भाजपा प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने भी निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज के निधन पर दुख प्रकट किया।
बाबा हरदेव सिंह की मौत की खबर सुनकर शोक में डूबी संगत
- फोटो : अमर उजाला
एक श्रद्धालु ने बताया कि निरंकारी मिशन का इंटरनेशनल समागम कनाडा में 29 जून से 3 जुलाई तक टोरंटो में होना वाला था। इस समागम की तैयारियों के संबंध में बाबा हरदेव जी और उनका परिवार कनाडा गया हुआ था। निरंकारी मिशन के प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया इस इंटरनेशनल समागम में भाग लेने के लिए चंडीगढ़ से 700 लोगों कनाडा जाने वाले थे।