आमीन हरियाणा के हिसार जिले के गांव कुलेरी के रहने वाले हैं। दरअसल, बचपन से ही आमीन एक हाथ से दिव्यांग हैं। वह दूसरे हाथ से बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण करते हैं। वैसे आमीन गेंदबाजी में माहिर है लेकिन जब वह मैदान में अपनी प्रतिभा दिखाने उतरते है तो देखने वाले हैरान हो जाते हैं। आमीन ने बताया कि वर्ष 2017 में उन्होंने ढाका में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीरीज में जीत हासिल की थी।