फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमिसाल: किन्नर ने 5 अनाथ बेटियों को पाला, किया कन्यादान

Mon, 11 May 2015 07:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
विज्ञापन
1 of 7
कहते हैं जन्म देने वाली मां चाहे कोई भी हो, लेकिन जिसने दुलार दिया और मां बनकर परवरिश की, उसका कर्ज नही उतारा जा सकता। तस्वीरों में पढ़िए ऐसी ही एक मां की कहानी। रिपोर्टः कुलदीप चहल, अंबाला कैंट
विज्ञापन

बेमिसाल: किन्नर ने 5 अनाथ बेटियों को पाला, किया कन्यादान

2 of 7
ये मां है अंबाला की रहने वाली किन्नर पारो शर्मा। इन्होंने कुछ ऐसा ही किया, जिसने समाज में वह कर दिखाया, जिसके बारे में शायद सोचा भी नहीं होगा। इन्होंने 5 अनाथ बेटियों को मां बनकर पाला और उनका कन्यादान भी किया।
विज्ञापन

बेमिसाल: किन्नर ने 5 अनाथ बेटियों को पाला, किया कन्यादान

3 of 7
किन्नर पारो शर्मा कहती हैं कि कई साल पहले जब वे अपनी मां से अलग हुईं, तो अहसास हुआ कि मां क्या होती है। इसके बाद खैर किसी तरह से खुद को संभाला और फिर प्रण लिया कि मैं भी मां बनकर किसी का सहारा तो बनूंगी।

बेमिसाल: किन्नर ने 5 अनाथ बेटियों को पाला, किया कन्यादान

4 of 7
किन्नर पारो शर्मा ने बताया कि एक बार हरिद्वार गईं थीं, तो वहां पर एक अनाथ बच्ची मिली। उसे गोद में उठाया, तो एक मां का अहसास हुआ। उसे गोद लिया और अपने साथ अंबाला ले आई। इसके बाद तो सिलसिला शुरु हुआ और पांच बेटियों की मां बन गई।
विज्ञापन

बेमिसाल: किन्नर ने 5 अनाथ बेटियों को पाला, किया कन्यादान

5 of 7
किन्नर पारो शर्मा ने बताया कि पांच अनाथ बेटियों को न सिर्फ पाला पोसा, बल्कि उनकी शिक्षा पर भी पूरा ध्यान दिया। करीब आठ साल पहले ममता की शादी दिल्ली में की, जबकि तुलसी की शादी छह माह पहले सेनाकर्मी से की। इसी तरह सीमा की शादी छोटा खुड्डा गांव में करवाई, जबकि लक्ष्मी की शादी अंबाला सिटी में करवाई।
विज्ञापन

बेमिसाल: किन्नर ने 5 अनाथ बेटियों को पाला, किया कन्यादान

6 of 7
पिछले दिनों सरिता की शादी भी अंबाला कैंट में ही करवाई है। ममता उन्हें हरिद्वार से मिली थी, जबकि अन्य चार लड़कियां अंबाला की ही हैं, जिनके घर की आर्थिक हालत ठीक न होने के कारण उनके मां-बाप ने अपनी बेटियों को पारो शर्मा के साथ भेजा। बचपन से ही वे पारो शर्मा के साथ रहीं और यहीं उनका कन्यादान किया और ससुराल रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेमिसाल: किन्नर ने 5 अनाथ बेटियों को पाला, किया कन्यादान

7 of 7
किन्नर पारो शर्मा कहती हैं कि कुदरत ने हमें अहसास दिया है। इसी अहसास ने पांच बेटियों की मां भी बनाया। एक मां के पूरे फर्ज निभाए और पांचों का विवाह करवाकर ससुराल रवाना किया। अब एक बेटी और एक बेटा मेरे पास है, जिनका भविष्य संवारना है। यह सिलसिला कब तक चलता पता नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें