फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक का दूसरा नाम था और कत्ल करके लाश के पास भंगड़ा करता था, जानिए कौन?

Wed, 31 Jan 2018 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
गैंगस्टर विक्की गौंडर
आतंक का दूसरा नाम था वो और कत्ल करने के बाद लाश के पास भंगड़ा करता था। पढ़िए एक नेशनल प्लेयर के गैंगस्टर बनने की कहानी...
विज्ञापन

2 of 7
गैंगस्टर विक्की गौंडर
पंजाब का हाईप्रोफाइल गैंगस्टर विक्की गोंडर शुक्रवार शाम को एनकाउंटर में मारा गया। पंजाब सीमा से 50 मीटर दूर राजस्थान के पक्की गांव में ये एनकाउंटर हुआ। पंजाब पुलिस के महानिदेशक (इंटेलीजेंस) दिनकर गुप्ता यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनकाउंटर में प्रेमा लाहौरिया भी मारा गया, जबकि एक घायल हो गया। एक अन्य को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन

3 of 7
गैंगस्टर विक्की गौंडर
एनकाउंटर में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। बता दें कि नवंबर 2016 में पंजाब के पटियाला में नाभा जेलब्रेक के बाद से विक्की चर्चा में था। 10 लाख के इनामी मोस्टवॉन्टेड विक्की गौंडर की तलाश में हरियाणा, यूपी और पंजाब पुलिस ने बॉर्डर सील करके तलाशी अभियान छेड़ रखा था। उसे मर्डर के बाद डेडबॉडी के पास भांगड़ा करने के लिए जाना जाता था।

4 of 7
गैंगस्टर विक्की गौंडर
विक्की गौंडर पंजाब पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। उसे पंजाब का आनंदपाल कहा जाता था। विक्की पर हत्या, लूटपाट, धमकी और जबरन वसूली के कई मामले दर्ज हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस को उसकी लोकेशन पंजाब से लगते राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में मिल रही थी। शुक्रवार को उसके यहां छिपे होने की सूचना मिली और पंजाब पुलिस की टीम उसे पकड़ने पहुंची।
विज्ञापन

5 of 7
गैंगस्टर विक्की गौंडर
पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण के लिए ललकारा तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। आखिरकार फायरिंग में पुलिस ने दोनों को ढेर कर दिया। एनकाउंटर की सूचना मिलने पर राजस्थान पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। जानकारी जुटाई जा रही है कि दोनों बदमाशों का ठिकाना यहां पहले से ही था या ये फिर यहां किसी रिश्तेदार के यहां आए हुए थे।
विज्ञापन

6 of 7
गैंगस्टर विक्की गौंडर
बताया जा रहा है कि 28 साल का हरजिंदर सिंह भुल्लर उर्फ विक्की गोंडर पंजाब का हाईवे डकैत था। वह डिस्कस थ्रो में नेशनल प्लेयर रह चुका है। उसने नेशनल लेवल पर तीन गोल्ड और दो सिल्वर मेडल्स जीते थे। स्टेट लेवल पर भी खेल चुका था। उसके कोच उस पर गर्व करते थे। आगे की पढ़ाई और ट्रेनिंग के लिए विक्की ने स्पीड एंड फंड एकेडमी ज्वाइन कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Vickey Gounder
वह मुक्तसर जिले के सरावां बोदला गांव और प्रकाश सिंह बादल के विधानसभा क्षेत्र में रहता था। विक्की जनवरी 2015 में फगवाड़ा के गैंगस्टर के सुक्खा काहलवां के मर्डर के बाद सुर्खियों में आया था। विक्की को पहली बार 20 दिसंबर 2015 को तरनतारन में से गिरफ्तार किया गया था। 2016 में वह नाभा जेल से फरार हो गया था। वह शार्प शूटर था और किसी का मर्डर करने के बाद वो डेडबॉडी के पास भांगड़ा करता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें