फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में मिले 10 बम फट जाते तो देखिए क्या होता?

Thu, 23 Jul 2015 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र/अंबाला
विज्ञापन
1 of 8
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिले 10 मोर्टार बम अगर फट जाते तो हजारों जिंदगियां चली जाती। देखिए, कैसे थे बम?
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में मिले 10 बम फट जाते तो देखिए क्या होता?

2 of 8
रिटायर्ड ऑफिसर सार्जेंट कुलभूषण शर्मा कहते हैं कि रेलवे ट्रैक पर मिले मोर्टार सेल 51 एमएम के थे। इनकी मारक क्षमता दो किमी तक होती है। यदि ट्रैक पर यह फट जाते तो करीब 15 मीटर तक तबाही मच जाती। मोर्टार सेल हैवी गन में इस्तेमाल होने वाला एक तरह का बम होता है। इसे तोपों के गोलों के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। आर्मी ही इस तरह के मोर्टार सेल इस्तेमाल करती है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में मिले 10 बम फट जाते तो देखिए क्या होता?

3 of 8
गौर हो कि दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग के पास नौ मोर्टार शैल मिलने से दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था। पुलिस को प्लास्टिक के डिब्बे में पैक छह मोर्टार बम, दो खुले मोर्टार बम मिले व एक अन्य बम मिला था। सुरक्षा की दृष्टि से अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर ट्रेनों को रास्ते में और स्टेशनों पर रोक दिया गया था।

कुरुक्षेत्र में मिले 10 बम फट जाते तो देखिए क्या होता?

4 of 8
शौच के लिए निकले रणजीत नगर निवासी बिट्टू, पवन व प्रिंस ने रेलवे ट्रैक के पास एक लोहा का डिब्बा देखा। वहीं काले रंग का गोल डिब्बा भी दिखाई दिया। बच्चों ने इसे स्प्रे सेंट समझ कर उठाया, लेकिन मोर्टार शैल देखकर उन्होंने उसे वहीं फेंक दिया। उसमें 7 मोर्टार शैल मिलने से दहशत फैल गई। सेना के जवानों ने बताया कि डिब्बे में 10 मोर्टार शैल होते हैं।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में मिले 10 बम फट जाते तो देखिए क्या होता?

5 of 8
पुलिस को सर्च अभियान में खड़े पानी से 8वां मोर्टार शैल और उसका डिब्बा भी मिल गया। बम निरोधक दस्ते ने आठ मोर्टारों को खेतों के बीच रख दिया। इसके बाद एक और मोर्टार शैल बरामद हुआ। कुरुक्षेत्र के एसपी सिमरदीप सिंह ने बताया कि 51 एमएम के आठ मोर्टार शैल मौके से बरामद हुए हैं और ये कहां से आए यह जांच का विषय है और आर्मी के अधिकारी ही इस बारे में कुछ बता पाएंगे।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में मिले 10 बम फट जाते तो देखिए क्या होता?

6 of 8
सेल मिलने के बाद करनाल रेलवे स्टेशन पर भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेल ट्रैक बंद कर देने से करनाल से पहले ही ट्रेनों के पहिए थम गए। छह मोर्टार प्लास्टिक के पैकेट में थे। सतर्कता बरते हुए करनाल में भी जीआरपी और आरपीएफ टीम ने पूरे स्टेशन को खंगाल डाला।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में मिले 10 बम फट जाते तो देखिए क्या होता?

7 of 8
इस दौरान दिल्ली से अंबाला और अमृतसर से दिल्ली की ओर जाने वाली सभी गाड़ियों को अंबाला या करनाल से पहले ही रोक दिया गया। इससे करीब दस गाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ। सुबह करीब 10 बजे से लेकर दोपहर साढ़े 12 बजे तक अमृतसर की ओर से आने वाली कोई भी ट्रेन करनाल रेलवे स्टेशन पर नहीं आ सकी। कुल मिलाकर करनाल में ढाई घंटे ट्रैक पूरी तरह से बंद रहा।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में मिले 10 बम फट जाते तो देखिए क्या होता?

8 of 8
दोपहर साढ़े 12 बजे भटिंडा इंटरसिटी एक्सप्रेस करनाल स्टेशन पर पहुंची तो जीआरपी टीम ने उसकी भी सघन तलाशी ली। टीम ने करनाल स्टेशन के आसपास खड़ी हर गाड़ी को चेक किया। नो पार्किंग जोन से लेकर पार्किंग जोन की भी तलाशी ली गई। रेलवे इनक्वायरी के आसपास खड़े यात्रियों की भी पुलिस ने जांच की। हालांकि, इस दौरान टीम को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें