सेक्टर 16 स्थित जीएमएसएच की आईसीयू के अंदर वीरवार शाम को एक बंदर घुस गया। पहले बंदर 101 रूम में गया। उसके बाद डॉक्टरों के रूम में उछलकूद करने लगा। इससे मरीज और डॉक्टर भी डर गए। डॉक्टरों के रूम से निकला तो वार्ड के बाहर घूमने लगा। हालांकि वह किसी पर नहीं झपटा। करीब दस मिनट तक इमरजेंसी में समय बिताने के बाद सिक्योरिटी गार्ड ने उसे बाहर भगाया। बंदर जब तक हॉस्पीटल के अंदर रहा तब तक अफरातफरी का माहौल रहा। मरीज, डॉक्टर या तीमारदार सभी डर से इधर उधर भागते नजर आए।