स्कूल में इंटर्नशिप करने वाली जेबीटी टीचर से छेड़छाड़ करने पर ग्रामीणों ने आरोपी हेड टीचर की जमकर धुनाई कर डाली। देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन
जेबीटी इंटर्न पर आया हेड टीचर का दिल, महंगा पड़ा छेड़ना
2 of 6
स्कूल में इंटर्नशिप करने वाली जेबीटी इंटर्न से छेड़छाड़ करने पर ग्रामीणों ने आरोपी हेड टीचर की जमकर धुनाई कर डाली। सनसनीखेज मामला हरियाणा के महेंद्रगढ़ का है। महिला शिक्षक यहां खुडाना बास राजकीय प्राथमिक स्कूल में इंटर्नशिप करने आती थी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हेड टीचर को लोगों से छुड़ाया और थाने ले आई।
विज्ञापन
जेबीटी इंटर्न पर आया हेड टीचर का दिल, महंगा पड़ा छेड़ना
3 of 6
पुलिस ने छात्रा के पति के बयान पर हेड टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में जेबीटी इंटर्न के पति ने बताया कि राजकीय प्राथमिक स्कूल खुडाना बास का हेड टीचर ओमप्रकाश कई दिन से उसकी पत्नी को तंग कर रहा था। उसकी पत्नी ने कई बार उसकी हरकत के बारे में घर पर भी बताया। मंगलवार को जब हेड टीचर ने फिर से छेड़छाड़ से की तो उसने परिजनों को इसकी सूचना दी।
जेबीटी इंटर्न पर आया हेड टीचर का दिल, महंगा पड़ा छेड़ना
4 of 6
सूचना मिलते ही परिजन ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंचे। जहां पर भीड़ ने आरोपी हेड टीचर ओमप्रकाश को जमकर धुना। स्कूल में घटना की सूचना पर आकौदा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ से हेड टीचर को छुड़वाया और सदर थाना महेंद्रगढ़ लेकर पहुंची। पुलिस को दी शिकायत में हेड टीचर पर आरोप लगाया है कि वह शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारियों से संपर्क की धौंस दिखाता था।
विज्ञापन
जेबीटी इंटर्न पर आया हेड टीचर का दिल, महंगा पड़ा छेड़ना
5 of 6
आरोपी शिक्षक कई बार कहता था कि वह प्रशिक्षु को एचटेट पास करा देगा और नौकरी भी लगवा देगा। इतना ही नहीं टीचर ने एक अन्य इंटर्न से भी बात करवाने के लिए पीड़ित पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। घटना के बाद स्कूल में जमकर हंगामा हुआ। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने बवाल काटा।
जेबीटी इंटर्न पर आया हेड टीचर का दिल, महंगा पड़ा छेड़ना
6 of 6
लोगों को इस बात से गुस्सा था कि स्कूल के हेड टीचर के ऐसी घटना को अंजाम दिए जाने के बावजूद भी शिक्षा विभाग का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। विभाग के अधिकारियों ने मामले के बारे में देर शाम तक कोई संज्ञान नहीं लिया। मामले में थाना प्रभारी मलखान सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान पर हेड टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।