वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां गुरचरण की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कई सनसनीखेज खुलासे हुए। शवों की हालत देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
2 of 9
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
रविवार को सरकारी अस्पताल में दोनों के शवों का डॉक्टरों के विशेष पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान सामने आया कि केजे सिंह के शरीर पर हत्यारों ने चाकू से 15 वार किए थे। डॉक्टरों का मानना है कि जिस तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया उससे संकेत मिल रहे हैं कि हत्यारे प्रोफेशनल थे। जांच में यह भी पता चला है कि केजे सिंह की मौत शुक्रवार रात एक से दो बजे के बीच हुई है।
विज्ञापन
3 of 9
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब दस बजे केजे सिंह और उसकी मां का पोस्टमार्टम शुरू हुआ। पोस्टमार्टम के दौरान तीन डॉक्टरों की टीम का एक पैनल बनाया गया। पैनल में डॉ. कर्मजीत सिंह, डॉ. परमिंदरजीत सिंह और डॉ. मनोहर लाल शामिल थे। डॉक्टरों के मुताबिक हमलावरों ने केजे सिंह के उन अंगों को निशाना बनाया जिससे आसानी से जान जा सकती थी।
4 of 9
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
पोस्टमार्टम के दौरान केजे सिंह के गले, दिल, छाती, पेट के अलावा कई अंदरूनी अंगों को चाकुओं से निशान गया है। वहीं, डॉक्टरों का मानना है कि केजे सिंह की मौत की प्रमुख वजह गले की नस कटना है, जिससे शरीर का अधिकतर खून बह गया। जबकि मां गुरचरन कौर के शरीर पर एक भी चोट का निशान नहीं मिला। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि किसी प्रोफेशनल किलर ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
5 of 9
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
केजे सिंह ने की थी बचने की कोशिश
डॉक्टरों के मुताबिक केजे सिंह के हाथ में कट के निशान हैं। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि हत्यारों के साथ केजे सिंह ने काफी संघर्ष किया। डॉक्टरों का कहना है कि जब केजे सिंह ने अपने बचाव के लिए किसी हथियार का प्रयोग किया तो उनके हाथ में कट लग गया था। साथ ही उनकी हाथों की अंगुलियां भी कट गईं थीं।
विज्ञापन
6 of 9
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
सीसीटीवी फुटेज से खुल सकता है राज
रविवार को पुलिस ने इलाके के कुछ घरों और बाजार से सीसीटीवी फुटेज लिए है। हालांकि, केजे सिंह के घर से कुछ दूर स्थित एक घर से अभी पुलिस फुटेज हासिल नहीं कर पाई है। क्यों मकान मालिक कहीं शादी समारोह में गया हुआ है। उसके लौटने के बाद पुलिस उसके घर के सीसीटी फुटेज हासिल करेगी। पुलिस को उम्मीद है कि इन सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग हाथ लग सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 9
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
पूरे दिन एसएसपी की अगुवाई में चलीं बैठकें
रविवार को एसएसपी कुलदीप सिंह चहल की अगुवाई में सभी टीमों की बैठकें चलती रहीं। वहीं, पुलिस ने पीसीआर पार्टियों और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की है। साथ ही पीसीआर पार्टियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। हालांकि पुलिस के अफसर अभी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।
केजे सिंह के खास पहचान वालों की पुलिस को तलाश
8 of 9
वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
मोहाली के सनसनीखेज पत्रकार केजे सिंह व उनकी मां की हत्या में पंजाब पुलिस को सिंह के घर आने जाने वाले खास लोगों की तलाश है। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि सिंह कभी किसी अजनबी के लिए दरवाजा नहीं खोलते थे। जब तक वो पूरी तसदीक नहीं करते थे कि सामने दरवाजे के दूसरी तरफ कौन है। रोज दोपहर एक बजे के करीब केजे सिंह का खाना आता था। उस समय भी वो बिना सामने वाले की तसदीक किये दरवाजा नहीं खोलते थे। लिहाजा पुलिस ने केजे के करीबियों की लिस्ट खंगालनी शुरू कर दी है।
पुलिस ने पड़ोसियों के तीन घरों के सीसीटीवी का रिकॉर्ड जब्त कर लिया है। रिकॉर्ड को खंगालने और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस की एक टीम हरियाणा के लिए भी रवाना हो गई है। मामला बड़ा होने के कारण अभी तक पुलिस इसमें मीडिया से दूरी बनाए हुए है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस के एक एसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारी ने रविवार को केजे सिंह के नजदीकी रिश्तेदारों से पूछताछ की है।