फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, बेटे का संस्कार हो गया, मां को बोला, ठीक है

Wed, 28 Jan 2015 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 7
मोहाली के इंडस्ट्रियलिस्ट बेटे का कत्ल हुआ, संस्कार हुआ, लेकिन उसकी मां अभी तक इस बात से बेखबर है। वह अस्पताल में दाखिल है। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

देखिए, बेटे का संस्कार हो गया, मां को बोला, ठीक है

2 of 7
करन की मां और नानी अभी जीएमसीएच-32 में भर्ती है। डॉक्टरों ने घरवालों को बताया था कि इनको करन की मौत बारे न बताएं। इससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। हालांकि वे बार-बार करन के बारे में पूछ रहीं थीं। लेकिन घरवाले उन्हें ‘करन ठीक है’ कहकर दिलासा दे रहे हैं।
विज्ञापन

देखिए, बेटे का संस्कार हो गया, मां को बोला, ठीक है

3 of 7
करन के पिता डिंपल ने बताया कि उन्होंने कंपनी बेटे के नाम पर 1996 में खोली थी। उन्होंने बताया कि किन्हीं कारणों से कंपनी को बेचने की तैयारी कर ली गई थी। इसके लिए 95 लाख में सौदा भी तय हो गया था। बयाना भी होने वाला था।

देखिए, बेटे का संस्कार हो गया, मां को बोला, ठीक है

4 of 7
वैसे करन का परिवार फैक्टरी में रह रहा था। लेकिन उनका चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में भी घर है। वे मूलरूप से डेराबस्सी के पास स्थित गांव के रहने वाले थे। चंडीगढ़ के सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट पर करन का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

देखिए, बेटे का संस्कार हो गया, मां को बोला, ठीक है

5 of 7
पुलिस को संदेह था कि करन के सिर पर कहीं गोली तो नहीं मारी गई। डॉक्टरों ने शव के सिर का कई बार एक्स-रे किया। लेकिन उसमें कोई चीज सामने नहीं आई। सिर पर तेजधार हथियार के दस निशान थे। हमले के बाद सिर पूरी तरह से टूट गया था और कान पर भी कट के निशान थे।
विज्ञापन

देखिए, बेटे का संस्कार हो गया, मां को बोला, ठीक है

6 of 7
वारदात के बाद पुलिस ने फैक्टरी के आसपास लगी अन्य फैक्ट्रियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली थी। फुटेज देखने के बाद सामने आया है कि एक बदमाश जो सफेद रंग की टी-शर्ट में दिख रहा है। फैक्टरी में हुई वारदात में दो से अधिक लुटेरे शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, बेटे का संस्कार हो गया, मां को बोला, ठीक है

7 of 7
इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-9 में स्थित एक फैक्टरी में शनिवार रात को जिस लड़के की हत्या हुई थी उसके 40 दिन के छोटे भाई को गोद से छीनकर लुटेरों ने मां सहित अन्य महिलाओं को बुरी तरह धमकाया था। बच्चे की जान आफत में देख महिलाओं ने सारी रकम और ज्वैलरी उनके हवाले कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें