उद्योगपति के बेटे की चिता की आग अभी पूरी तरह ठंडी भी नहीं हुई कि मोहाली में एक और मर्डर हो गया। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन
देखिए, मोहाली में एक और मर्डर, रजाई में मिला शव
2 of 5
वारदात मोहाली के सेक्टर-70 स्थित मटौर में हुई। यहां बंद कमरे से रजाई के नीचे व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव रजाइयों और कंबल से ढंका हुआ था और शव से बदबू उठ रही थी। शव के गले पर तेजधार हथियार के निशान थे।
विज्ञापन
देखिए, मोहाली में एक और मर्डर, रजाई में मिला शव
3 of 5
यह मामला सोमवार को उस समय सामने आया जब मकान मालिक जसपाल सिंह किराया लेने के लिए कमरे पर पहुंचा। कमरे के बाहर ताला लगा हुथा था। जबकि अंदर से बदबू आ रही थी।
देखिए, मोहाली में एक और मर्डर, रजाई में मिला शव
4 of 5
जब पुलिस कमरे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो देखा कि अंदर खून बिखरा हुआ था। वहीं, युवक का शव रजाइयों और कंबल से ढंका हुआ था। शव के पास दो शराब की खाली बोतलें और शतरंज की गोटियां पड़ी हुईं मिली।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह अवैध संबंधों का मामला हो सकता है। क्योंकि पति, पत्नी संग उक्त युवक रहता था। हो सकता है कि युवक के संबंध सलीम की पत्नी से हों। इसका सलीम को पता चल गया होगा और सलीम ने उसी युवक की हत्या कर दी हो।