मोहाली मेयर चुनाव में अकालियों और भाजपाइयों ने गुंडागर्दी मचाते हुए जमकर बवाल काटा और तोड़फोड़ की। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
मोहाली मेयर चुनाव में अकालियों-भाजपाइयों की गुंडागर्दी, तस्वीरें
2 of 11
हाउस में हुए हंगामे के दौरान शिअद-भाजपा पार्षदों ने जमकर गुंडागर्दी दिखाते हुए अधिकारियों की कुर्सियां स्टेज से उठाकर नीचे फेंकी। अधिकारियों ने भागकर जान बचाई। उधर, निगम भवन के बाहर जुटे अकाली और कांग्रेस-आजाद ग्रुप के समर्थकों के बीच जमकर पत्थर चले। पुलिस को स्थिति काबू में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान हंगामा कर रहे लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।
विज्ञापन
मोहाली मेयर चुनाव में अकालियों-भाजपाइयों की गुंडागर्दी, तस्वीरें
3 of 11
पथराव में विधायक सहित कई लोगों की गाड़ियों के शीशे टूटे। कांग्रेस पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने बताया है कि शिअद और बीजेपी के नेताओं ने पूरी प्लानिंग के तहत यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि हाउस में लगे सारे सीसीटीवी कैमरे बंद रखे गए। वीडियोग्राफी भी नहीं करवाई गई। मीडिया कर्मियों को निगम हाउस के बाहर ही रखा गया। हालांकि अकाली दल के हलका इंचार्ज बलवंत सिंह रामूवालिया ने आरोपों का खंडन किया है।
मोहाली मेयर चुनाव में अकालियों-भाजपाइयों की गुंडागर्दी, तस्वीरें
4 of 11
उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने पहले हंगामा किया था। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेयर का चुनाव अब 28 अगस्त को दोपहर तीन बजे होगा। इसके लिए बुधवार तक पार्षदों को नोटिस पहुंचने की संभावना है। मंगलवार को कांग्रेस और आजाद ग्रुप के पार्षद सुबह साढ़े नौ बजे ही निगम भवन में विधायक बलबीर सिंह सिद्धू की अगुवाई में पहुंचे थे।
विज्ञापन
मोहाली मेयर चुनाव में अकालियों-भाजपाइयों की गुंडागर्दी, तस्वीरें
5 of 11
वहीं प्रशासन ने भी चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए इंतजाम किए थे। काफी संख्या में पुलिस फोर्स निगम भवन के बाहर व अंदर तैनात कर दी गई। करीब पौने ग्यारह बजे शिअद-भाजपा के पार्षद निगम पहुंचे। इसके बाद वह थोड़ी देर रुककर निगम भवन में दाखिल हुए। ठीक ग्यारह बजे मंडल कमिश्नर करुणा राजू और निगम कमिश्नर उमा शंकर गुप्ता पहुंचे। उन्होंने चुनाव की प्रक्रिया शुरू की ही थी कि शिअद के पार्षद बीबी मैणी खड़े हो गए।
विज्ञापन
मोहाली मेयर चुनाव में अकालियों-भाजपाइयों की गुंडागर्दी, तस्वीरें
6 of 11
शिअद पार्षद बीबी मैणी ने आरोप लगाया कि आजाद ग्रुप और कांग्रेस के पार्षदों को जबरदस्ती शहर से बाहर रखा गया था। ऐसे में चुनाव स्थगित होने चाहिए। इसी बीच आजाद ग्रुप के कन्वीनर ने चुनाव प्रक्रिया शुरू करने की बात कही। लेकिन शिअद और बीजेपी के पार्षद हंगामा करते हुए अधिकारियों के आगे पहुंच गए। साथ ही मेयर चुनाव स्थगित करने की मांग की। लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने अधिकारियों के टेबल का शीशा उठाकर जमीन पर फेंक दिया।
विज्ञापन
मोहाली मेयर चुनाव में अकालियों-भाजपाइयों की गुंडागर्दी, तस्वीरें
7 of 11
इसी बीच कुछ पार्षदों ने मंच की तरफ तरफ बोतलें मारनी शुरू कर दीं। इस बीच एक अधिकारी को बोतल लगने से बच गई। डर के मारे अधिकारी वहां से निकल गए। साथ ही उन्होंने चुनाव स्थगित करने की बात कही। जैसे ही यह बात निगम भवन के बाहर जुटे समर्थकों तक पहुंची। तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। दोनों दलों के समर्थक एक दूसरे से भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। इसमें विधायक सिद्धू सहित कई लोगों की गाड़ियों के शीशे टूटे गए।
मोहाली मेयर चुनाव में अकालियों-भाजपाइयों की गुंडागर्दी, तस्वीरें
8 of 11
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने लाठियां चलाकर पथराव करने वाले युवाओं को खदेड़ा। इसके बाद दोपहर तक कांग्रेस और आजाद ग्रुप के समर्थकों ने निगम भवन के बाहर प्रदर्शन किया। अकाली निकले, कांग्रेसी कमिश्नर को बुलाने पर अड़े चुनाव स्थगित होने के बाद शिअद और भाजपा के पार्षद करीब 12.15 पर हाउस से बाहर आ गए। पार्षद बीबी मैनी मीडिया से रूबरू हुए।
मोहाली मेयर चुनाव में अकालियों-भाजपाइयों की गुंडागर्दी, तस्वीरें
9 of 11
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आजाद ग्रुप ने पार्षदों को बाहर रखा। जिससे उनका पार्षदों से तालमेल नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र व मानव अधिकारों का हनन है। हालांकि आजाद व कांग्रेस ग्रुप के समर्थक हॉल में डटे रहे। उनका कहना था कि डिवीजनल कमिश्नर ने चुनाव प्रक्रिया को स्थगित नहीं किया है। ऐसे में मंडल कमिश्नर को दोबारा बुलाया जाए। इसके बाद एसडीएम लखमीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। इसके बाद उनके नेता मीडिया से रूबरू हुए।
मोहाली मेयर चुनाव में अकालियों-भाजपाइयों की गुंडागर्दी, तस्वीरें
10 of 11
जैसे ही निगम के बाहर माहौल खराब होने की सूचना पुलिस को लगी। मौके पर रिजर्व फोर्स बलाई गई। फोर्स ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। साथ ही स्थिति को काबू किया। इस मौके पर कई थानों की फोर्स व अधिकारी मौके पर तैनात रहे। हाउस से बाहर आते हुए विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि चुनाव के समय शिअद भाजपा पार्षदों ने मेयर चुनाव के समय जो हरकतें की हैं। वह निंदनीय हैं।
मोहाली मेयर चुनाव में अकालियों-भाजपाइयों की गुंडागर्दी, तस्वीरें
11 of 11
सिद्धू ने कहा कि सीएम प्रकाश सिंह बादल ने आंख और कान बंद कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि निगम में अकाली दल के हलका इंचार्ज बलवंत सिंह रामूवालिया और सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा की अगुवाई में गुंडागर्दी का नंगा नाच हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस भी पूरी तरह फेल रही है।