फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIPMT: देखिए, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के टॉपर्स

Tue, 18 Aug 2015 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट(एआईपीएमटी) में पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के इन होनहारों ने टॉप कर नाम रोशन किया। देखिए तस्वीरों में।

विज्ञापन

AIPMT: देखिए, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के टॉपर्स

2 of 9
हरियाणा के जींद निवासी विपुल गर्ग ने ऑल इंडिया टॉप किया। विपुल के पिता विरेंद्र कुमार पालिका बाजार में गारमेंट्स की दुकान चलाते हैं। मां ऊषा गृहणी हैं। बड़ा भाई दीपांशु बीकॉम सेकेंड ईयर में पढ़ा रहा है साथ ही दुकान में पिता का हाथ बंटाता है।
विज्ञापन

AIPMT: देखिए, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के टॉपर्स

3 of 9
पंचकूला के संचित ने 10वीं रैंक हासिल की। वे सफलता का श्रेण परिवार को देते हैं। लगातार दो साल की मेहनत और इंस्टीट्यूट के फैकल्टी के साथ बड़ों के आशीर्वाद से संचित को यह रैंक मिली।

AIPMT: देखिए, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के टॉपर्स

4 of 9
अब उनका सपना दिल्ली स्थित मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेंगे, जिसका नाम देश के अग्रणी संस्थानों में शामिल है। संचित मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई के बाद वह उन मरीजों के लिए कुछ करना चाहेंगे, जिन्हें चिकित्सा के क्षेत्र में कुछ नया होने की उम्मीद है ताकि उन्हें नई जिंदगी देने में अपना योगदान दे सकें।
विज्ञापन

AIPMT: देखिए, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के टॉपर्स

5 of 9
एआईपीएमटी री-टेस्ट-2015 में ऑल इंडिया में 15वां रैंक हासिल करने वाले कशिश गर्ग ने बताया कि एग्जाम कैंसल होने की खबर ने काफी स्ट्रेस में डाल दिया था। लेकिन इस बार एग्जाम काफी आसान रहा। जिस कारण रैंक अच्छी रही। अब वह दिल्ली स्थित मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेगा।
विज्ञापन

AIPMT: देखिए, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के टॉपर्स

6 of 9
27वां रैंक हासिल करने वाले स्टूडेंट करन गर्ग ने बताया कि वह पटियाला का रहने वाला है। लेकिन कोचिंग चंडीगढ़ से ही ली है। करन ने बताया कि उसके पिता डॉ. वरिंद्र गर्ग आई सर्जन हैं और मां डा. अनु गर्ग माइक्रोबायोलॉजिस्ट है। घर में मेडिकल संबंधी माहौल ने उसे भी ऐसा ही प्रोफेशन चुनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

AIPMT: देखिए, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के टॉपर्स

7 of 9
ऑल इंडिया 52वां रैंक हासिल करने वाले आयुष जैन ने बताया कि वह रोजाना 8 घंटे पढ़ता था। खाली समय में भी वह पढ़ता रहता था। आयुष ने सेक्टर-26 स्थित खालसा स्कूल से 12वीं की है। आयुष ने बताया कि उसके पिता डॉक्टर हैं। उन्हीं से प्रेरणा पाकर उसने भी डॉक्टर बनने का सपना बुना।

AIPMT: देखिए, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के टॉपर्स

8 of 9
पंजाब के जालंधर की बेटी मन्नत ने एआईपीएमटी में 65वां रैंक हासिल किया है। मन्नत कॉर्डियो सर्जन बनना चाहती हैं। मन्नत महाजन का कहना है कि उसका सपना साकार होने जा रहा है। इसके लिए वह अपने माता-पिता व अध्यापकों की सदा आभारी रहेगी।
विज्ञापन

AIPMT: देखिए, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के टॉपर्स

9 of 9
लुधियाना की नंदिता को एआईपीएमटी में 55वां रैंक मिला है। नंदिता के पिता डीएमसी में पेट के डॉक्टर हैं और मां सविता  सिविल अस्पताल में हड्डियों की डॉक्टर हैं। नंदिता को उन्हीं से प्रेरणा मिली। एमबीबीएस के बाद एमडी मेडिसन कर नंदिता कार्डियोलाजिस्ट बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें