फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने नोट बदलवाने को इन युवकों ने जो तरीका अपनाया, आप न करें ऐसा

Thu, 22 Dec 2016 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
2000 के नोटों में लाखों की करेंसी के साथ दो युवक गिरफ्तार
नोटबंदी के बाद पुराने नोट बदलवाने के लिए दो युवकों ने वो तरीका अपनाया, जिसके बारे में जाकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए। आप मत करना ऐसा।
विज्ञापन

2 of 6
2000 के नोटों में लाखों की करेंसी के साथ दो युवक गिरफ्तार
मामला हरियाणा के शाहबाद का है। यहां पुराने नोट बदलकर नई करंसी देने का धंधा करने के लिए दो युवक 'मोबाइल सेवा' दे रहे थे। इन्हें पुलिस ने 10 लाख की नई करंसी के साथ पकड़ा। उनके पास से पुरानी करेंसी भी बरामद हुई है। देर रात नई अनाज मंडी के पास कार में सवार एक युवक के पास से 10 लाख 22 हजार 30 रुपये की करेंसी बरामद की।
विज्ञापन

3 of 6
2000 के नोटों में लाखों की करेंसी के साथ दो युवक गिरफ्तार
पुलिस टीम ने नगदी सहित आरोपी को काबू कर लिया जबकि मामले की सूचना इनकम टैक्स के डिप्टी डायरेक्टर एवं करेंसी के जांच अधिकारी प्रेम सिंह को दे दी गई है। यह करेंसी कहां से लाई गई, अभी पुलिस व इनकम टैक्स अधिकारी जांच में जुटे हैं। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अपनी मारुति कार में नई करेंसी के साथ आ रहा है।

 

4 of 6
2000 के नोटों में लाखों की करेंसी के साथ दो युवक गिरफ्तार
जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने लाडवा रोड पर नई अनाज मंडी टी प्वाइंट के पास नाका लगा कर जांच की। तलाशी के दौरान कार में से 10 लाख 22 हजार 30 रुपये की नई करेंसी और दो मोबाइल फोन बरामद किए। जिसमें दो हजार रुपये के 500 नए नोट, पांच सौ रुपये के 39 नए नोट, सौ रुपये के 19 नोट, बीस रुपये के 4 नोट और दस रुपये के 55 नोट बरामद हुए।
विज्ञापन

5 of 6
2000 के नकली नोट के साथ खरीदारी
युवक की पहचान अमनदीप निवासी खेड़ा शहीदां के रुप में हुई है, जो शिव मंदिर रोड स्थित स्टेट बैंक की शाखा के पास गुरुनानक कम्युनिकेशन नामक दुकान में वेस्टर्न करेंसी एक्सचेंज का कारोबार करता है। थाना प्रभारी ने बताया कि जब अमनदीप से इन नोटों के बारे में पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दो हजार रुपये का नोट
अमनदीप का कहना था कि सभी नए नोट उसके अपने हैं और उसने लगभग 2-3 लाख रुपये स्टेट बैंक के करंट एकाउंट से निकलवाए हैं और 3 लाख रुपये की राशि अपने एक दोस्त से ली है। इसके अलावा एयर टिकट भी बेचे गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार बाद दोपहर इनकम टैक्स अधिकारियों की एक टीम अमनदीप को अंबाला ले गई जहां पर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें