एक ऐसा डिवाइस बनाया गया है, जो आपके कदमों की ताल से बैटरी चार्ज करेगा। यह कैसे बनेगा और कैसे काम करेगा, जानकर आप दंग रह जाएंगे।
विज्ञापन
ऐसा डिवाइस, कदमों से चार्ज करेगा बैटरी, जानिए कैसे बनेगा?
2 of 9
ये डिवाइस आपके कदमों की ताल से बैटरी को चार्ज कर देगा। है न अजीब बात, लेकिन ये सच है। ये अनोखा डिवाइस बनाया है एमडीयू रोहतक से मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र अश्वनी ने।
विज्ञापन
ऐसा डिवाइस, कदमों से चार्ज करेगा बैटरी, जानिए कैसे बनेगा?
3 of 9
अश्वनी ने ऐसा डिवाइस तैयार किया है जो जूतों के तलवों में लगाया जाएगा और फिर कदमों की चाल वॉल्टेज पैदा करेगी, जिससे जेब में रखा मोबाइल चार्ज हो जाएगा। खास बात यह है कि इस तरीके से न पर्यावरण को नुकसान होगा और न बिजली खर्च होगी।
ऐसा डिवाइस, कदमों से चार्ज करेगा बैटरी, जानिए कैसे बनेगा?
4 of 9
अश्वनी कुमार ने महज 130 रुपये खर्च करके यह डिवाइज तैयार की है। अश्वनी बताते हैं कि नियमानुसार एक प्रोजेक्ट पर काम करना था। वह सिर्फ औपचारिकता के लिए प्रोजेक्ट वर्क नहीं करना चाहता था, इसलिए ऐसा काम चुना जो उपयोग भी हो सके।
विज्ञापन
ऐसा डिवाइस, कदमों से चार्ज करेगा बैटरी, जानिए कैसे बनेगा?
5 of 9
अश्वनी ने बताया कि व्यक्ति के चलने फिरने से कंपन होता है और यही कंपन ऊर्जा पैदा करता है। मोबाइल चार्ज करने के लिए शरीर के इसी कंपन को एसी डीसी करंट में तब्दील किया गया है, जिससे मोबाइल चार्ज किया जा सकता है। अश्वनी ने कंपन ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलने के लिए पॉली विनाइलीडीन फ्लूओराइड नाम का पीजो इलेक्ट्रिक मटैरियल का उपयोग किया।
विज्ञापन
ऐसा डिवाइस, कदमों से चार्ज करेगा बैटरी, जानिए कैसे बनेगा?
6 of 9
अश्वनी ने बताया कि पीवीडीएफ से बनी दो गोल पत्तियों (पैच) को जूते की सोल में लगाया गया। जूते पहन कर चलने से पैदा होने वाली कंपन को करंट में बदलने के लिए दोनों पैच को समांतर कनेक्शन में जोड़ा ताकि वोल्टेज की मात्रा को बढ़ाया जा सके। यह जूते पहनकर चलने से इन पत्तियों पर दबाव पड़ता है। इससे एसी करंट बनता है, लेकिन मोबाइल चार्ज करने के लिए डीसी करंट की जरूरत होती है।
विज्ञापन
ऐसा डिवाइस, कदमों से चार्ज करेगा बैटरी, जानिए कैसे बनेगा?
7 of 9
अश्वनी ने बताया कि एसी को डीसी में बदलने के लिए एक डायोड रेक्टिफायर ब्रिज लगाया गया। इसके बाद डीसी करंट को एक फिल्टरेशन सर्किट (कैपेसिटर) में जमा किया। इस करंट को एक आईसी 7804 से गुजारा ताकि चार्जिंग के लिए जरूरी कम से कम 4 वॉल्ट का करंट पैदा हो सके। इसके बाद वायर के थ्रू मोबाइल बैट्री चार्ज हो जाती है। जब यह प्रयोग किया तो देखा 4 की बजाय 9 तक भी वोल्टेज बना है जो कि बैट्री को चार्ज करने के लिए काफी है।
ऐसा डिवाइस, कदमों से चार्ज करेगा बैटरी, जानिए कैसे बनेगा?
8 of 9
अश्वनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. दीपक झाबड़ा के अनुसार यह डिवाइज बेहद ही सस्ता, सुंदर और टिकाऊ है। इसे बनाने में महज 130 रुपये का खर्च आया है। महज 13 सौ कदम चलने पर बैट्री चार्ज करने जितना वॉल्टेज पैदा हो जाएगा। कदम ताल के अलावा यदि इन दोनों पत्तियों को हाथ केअंगूठे से भी दबाया जाए तो यह ऊर्जा पैदा करेगा।
ऐसा डिवाइस, कदमों से चार्ज करेगा बैटरी, जानिए कैसे बनेगा?
9 of 9
प्रोजेक्ट रिपोर्ट जमा करने से पहले भी इसका डेमो विभाग में रखा गया। एक मोबाइल को चार्ज करके भी दिखाया। इसके बाद मैकेनिकल ब्रांच के एचओडी डॉ. अश्विनी ढिंगड़ा को रिपोर्ट सौंप दी गई है। डॉ. छाबड़ा का कहना है कि जिन क्षेत्रों में बिजली कटौती की समस्या ज्यादा रहती है वहां के लोगों के लिए भी यह फायदेमंद होगा।