फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, युवतियों पर कैसे चढ़ा दाखिले का खुमार?

Thu, 25 Jun 2015 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
आजकल युवतियों पर कॉलेज में दाखिले का खुमार छाया हुआ है। आवेदन करने के लिए कभी इस कॉलेज तो कभी उस कॉलेज में भागदौड़ चल रही है उनकी। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, युवतियों पर कैसे चढ़ा दाखिले का खुमार?

2 of 7
शहर के 6 सरकारी कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन ‌किए जा रहे हैं। आज आवेदन का आखिरी दिन था। बुधवार तक सभी कॉलेजों में 4000 सीटों के लिए 20 हजार दो सौ पांच ऑनलाइन आवेदन जमा हो चुके थे। 29 जून तक स्टूडेंट्स हार्ड कॉपी जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, युवतियों पर कैसे चढ़ा दाखिले का खुमार?

3 of 7
बुधवार को ऑनलाइन आवेदन करने वालों में होड़ सी मची थी। स्टूडेंट्स कॉलेज की कंप्यूटर लैब में ऑनलाइन फार्म भरने के लिए लाइनों में लगे अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आए। कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीबीए और बीसीए जैसे कोर्स के लिए अलग-अलग काउंसलिंग होगी।

तस्वीरों में देखिए, युवतियों पर कैसे चढ़ा दाखिले का खुमार?

4 of 7
गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-11 में आईटी असिस्टेंट प्राफेसर चेतन गुप्ता ने बताया कि कई स्टूडेंट्स ने साइबर कैफे में गलत तरीके से फार्म भर रखे थे। कॉलेज में खुले हेल्प डेस्क ने ऑनलाइन फार्म को ठीक करवाया। वहीं जीसीजी 11 में हेल्प डेस्क पर हर मिनट बाद आॉन लाइन आवेदन केलिए स्टूडेंट्स की कॉल को अटेंड किया जा रहा था और उन्हें सटीक जानकारियां दी जा जा रही थीं।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, युवतियों पर कैसे चढ़ा दाखिले का खुमार?

5 of 7
शहर के सरकारी कॉलेजों में पहली बार बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल के लिए केंद्रीयकृत काउंसिलिंग होगी। बीएससी नॉन मेडिकल की 410 और मेडिकल की 320 सीटों केलिए कड़ा कंपीटीशन चल रहा है। जीसीजी 11 में नॉन मेडिकल के लिए अभी तक 2439 और जीसीजी 42 में मेडिकल के लिए 1384 आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, युवतियों पर कैसे चढ़ा दाखिले का खुमार?

6 of 7
चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर के सरकारी कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन के लिए सभी 6 कॉलेज में हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं। कॉलेज की कंप्यूटर लैब में निशुल्क आवेदन फार्म भरवाए जा रहे हैं। स्टूडेंट्स को फोटो, सिग्नेचर और फैमिली फोटो स्कैन कर लाना होगा। ऑनलाइन आवेदन के समय स्टूडेंट के पास 10वीं, 12वीं व आधार कार्ड जैसी सभी जानकारियां होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, युवतियों पर कैसे चढ़ा दाखिले का खुमार?

7 of 7
स्टूडेंट्स की हेल्प के लिए डायरेक्टर हायर एजुकेशन ने सभी गवर्नमेंट कॉलेज में हेल्पलाइन नंबर शुरू किए हैं। स्टूडेंट्स सुबह 9 से 1.30 बजे तक हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं । हेल्पलाइन पर हर रोज 80 से 100 तक फोन कॉल आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें