मम्मी की साड़ी बांधकर बचपन में शीशे के आगे कैटवॉक किया करती थी मानुषी छिल्लर और इसी शौक ने उसे 'मिस वर्ल्ड' का ताज पहना दिया, ऐसे खुला राज।
विज्ञापन
2 of 7
Manushi Chhillar
जिंदगी में किसने क्या बनने का सपना संजोया है, वह बचपन में पता चल जाता है। मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के माता-पिता को भी बचपन में ही बेटी को देखकर लगने लगा था कि वह मॉडलिंग करना चाहती है, क्योंकि मानुषी घर के बेडरूम में आईने के सामने खड़ी होकर अपनी मम्मी की साड़ी बांधती थीं और उसके बाद कैटवॉक करती थीं। मानुषी कई बार साड़ी बदलती थी तो फिर कमरे में साड़ियों का ढेर लगा देती थीं।
विज्ञापन
3 of 7
मानुषी छिल्लर बनी विजेता
डॉ. नीलम ने भी इस हरकत के लिए उसे कभी टोका नहीं, बल्कि शौक पूरा करने में सहयोग दिया। इस तरह मानुषी ने बचपन में मम्मी की साड़ी बांधकर कैटवॉक करके विश्व सुंदरी बनने तक का सफर तय कर लिया है। मानुषी की मां डॉ. नीलम छिल्लर और पिता डॉ. मित्रवसु छिल्लर दोनों ने कभी बेटी पर जबरन कुछ नहीं थौपा। क्योंकि दोनों पति-पत्नी पेशे से डॉक्टर हैं तो वह बेटी को भी डॉक्टर बनाना चाहते थे। लेकिन इसके लिए मानुषी पर कभी दबाव नहीं बनाया।
4 of 7
manushi
मानुषी ने भी अपने माता-पिता की उम्मीदों को कभी नहीं टूटने दिया और 12वीं में टॉप करने के बाद पहले ही प्रयास में एआईपीएमटी की परीक्षा पास कर ली। अब मानुषी भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां- सोनीपत में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। मानुषी से माता-पिता कहते थे कि एमबीबीएस के साथ वह अपनी इच्छा के अनुसार मॉडलिंग कर सकती है तो मानुषी ने भी उनसे वादा किया था कि वह पढ़ाई में मॉडलिंग को कभी बाधा नहीं बनने देगी।
विज्ञापन
5 of 7
मानुषी छिल्लर
मानुषी के इस वादे के कारण ही हर जगह उसे माता-पिता का साथ मिलता रहा और वह आगे बढ़ती चली गईं। मानुषी की मां डॉ. नीलम बताती हैं कि मॉडलिंग के फील्ड के बारे में उनको जानकारी नहीं थी, लेकिन मानुषी बचपन से मॉडलिंग का शौक रखती थी, इसलिए हमने भी उसे इसके लिए प्रोत्साहित किया। बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा मानुषी छिल्लर 2016 में कॉलेज में ही एक कार्यक्रम में कैंपस प्रिंसिज चुनी गई थीं।
विज्ञापन
6 of 7
manushi
उस समय कैंपस प्रिंसिज चुने जाने पर किसी ने नहीं सोचा होगा कि एक दिन यही मानुषी मिस वर्ल्ड बन जाएगी। इसके कुछ दिन बाद ही मिस हरियाणा के लिए कंपीटिशन हुआ तो मानुषी ने वह खिताब अपने भी नाम कर लिया। फिर मानुषी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह लगातार आगे बढ़ती चली गई। नतीजा, जून 2017 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया तो अब मिस वर्ल्ड का ताज भी उसके सिर पर सज गया।
मानुषी छिल्लर का गोहाना के साथ दोहरा रिश्ता है। वहां के बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज से जहां वह एमबीबीएस कर रही हैं, वहीं मानुषी जागसी गांव के चंद्रसिंह सहरावत की दोहती है। इस तरह मानुषी के मिस वर्ल्ड बनने पर मेडिकल कॉलेज में खुशी का माहौल है और वहां जश्न मनाया जा रहा है। जागसी में भी दोहती के मिस वर्ल्ड बनने पर जश्न का माहौल, क्योंकि इतनी बड़ी खुशी को हर कोई सेलिब्रेट करना चाहता है।