फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मिस वर्ल्ड' बनने को मिस इंडिया मानुषी बड़ा कदम उठा रही हैं, मां बाप भी साथ

Wed, 05 Jul 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
manushi chillar - फोटो : सोशल मीड‌िया
मिस इंडिया 2017 बनने के बाद मिस वर्ल्ड बनने के लिए मानुषी छिल्लर बड़ा कदम उठाने जा रही हैं। इस फैसले में मां बाप ने भी उनका साथ दिया, जानिए।
विज्ञापन

2 of 5
मिस इंडिया 2017 मानुषी छिल्लर
मिस इंडिया मानुषी छिल्लर पहली बार सोमवार को अपने गांव पहुंची तो इस बात का खुलासा किया। एक सवाल के जवाब में मानुषी ने बताया कि अब उनका पूरा ध्यान मिस वर्ल्ड चैम्पियनशिप पर है। दिसंबर में चाइना में यह प्रतियोगिता होगी और इसकी तैयारी के लिए वे मुंबई जा रही हैं। इस वजह से ही वे एमबीबीएस का एक साल ड्रॉप कर रही हैं। प्रतियोगिता पूरी होने के बाद वे इसे पूरा करेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
Manushi Chillar
मानुषी ने बताया कि उनके इस फैसले में मां बाप भी उनके साथ हैं। वैसे भी मॉडलिंग और ग्लैमर की दुनिया उनका पहला शौक है। ऐसे में मेडिकल की पढ़ाई और ब्यूटी कांटेस्ट की तैयारी में बैलेंस करने में दिक्कत जरूर आई, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वे एमबीबीएस पूरी नहीं करेंगी। एमबीबीएस पूरी करके डॉक्टर बनकर वे बहुत से ऐसे काम करना चाहती हैं, जो महिलाओं के हित में होंगे। 

4 of 5
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
मानुषी छिल्लर ​कहती हैं कि कुछ भी करने की कोई सीमा नहीं होती। हम सीमा से परे हैं और हमारे सपने भी अनंत हैं। हमें खुद पर कभी भी संदेह नहीं करना चाहिए। उनके माता-पिता ने इसी सोच के साथ हरियाणा में उनकी परवरिश की। फिलहाल उनका पूरा ध्यान भारत के लिए विश्व सुंदरी का खिताब जीतने पर है। इसके लिए वह भरसक प्रयास करेंगी और भरोसा है कि जरूर जीतेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मानुषी चिल्लर - फोटो : SOCIAL MEDIA
गौरतलब है कि हरियाणा के एक छोटे से गांव से निकल कर एफबीबी कलर्स मिस इंडिया 2017 का खिताब जीतकर मानुषी छिल्लर देश भर की लड़कियों का आदर्श बन गई हैं। रविवार 25 जून को मुंबई के यशराज स्टूडियो में आयोजित समारोह में मिस हरियाणा मनुषि को एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017 का ताज पहनाया गया। उन्हें पिछली बार की विजेता रहीं प्रयदर्शिनी चटर्जी ने ताज पहनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें