फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! कुदरत का करिश्मा देखिए, 16 दिन की नवजात ने निकाले दांत

Sat, 05 Aug 2017 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
16 दिन की नवजात ने निकाले दांत
कुदरत का करिश्मा देखिए, 16 दिन की नवजात ने दांत निकाल लिए। यकीं नहीं आता तो तस्वीरें देख लीजिए, ये चमत्कार देखकर डॉक्टरों के भी होश उड़ गए।
विज्ञापन

2 of 6
16 दिन की नवजात ने निकाले दांत
मामला हरियाणा के जींद का है। नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रमेश पांचाल ने वीरवार को एक 16 दिन की बच्ची के मुंह से निया नेटल दांत निकाले। बच्ची की हालत ठीक है। डॉ. रमेश पांचाल के अनुसार एक माह में इस प्रकार का तीसरा केस है।
विज्ञापन

3 of 6
16 दिन की नवजात ने निकाले दांत
मेन बाजार निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उसके यहां 16 दिन पहले ही बच्ची ने जन्म लिया था। शुरू में ठीक था, लेकिन पिछले तीन-चार दिन से बच्ची ने दूध पीना बंद कर दिया और जब वह दूध पीती तो मां के स्तन को काट रही थी। 

4 of 6
16 दिन की नवजात ने निकाले दांत
राकेश ने बताया कि पहले तो ध्यान नहीं दिया, लेकिन हर बार ऐसा होने लगा। कहीं कोई दिक्कत तो नहीं इस आशंका से बच्ची का मुंह देखा गया तो दो दांत देखकर हम सभी के होश उड़ गए। हम डर गए और बच्ची को अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

5 of 6
16 दिन की नवजात ने निकाले दांत - फोटो : demo pic
राकेश ने बताया कि डॉ. रमेश पांचाल भी दांत देखकर दंग रह गए। फिर उन्होंने दांतों को निकाल दिया है और बच्ची अब स्वस्थ है। वहीं डॉक्टर का कहना है कि यह मामला रेयर होता है। करीब दस हजार बच्चों में एक बच्चे को यह दिक्कत होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
16 दिन की नवजात ने निकाले दांत
डॉ. रमेश पांचाल ने बताया कि यदि बच्चा दूध नहीं पीये तो एक बार उसका मुंह को जरूर देख लें। क्योंकि जब बच्चा गर्भ में होता है, तभी उसके दांत आ जाते हैं। यह दांत कई बार खुद ही टूट कर गले में फंस जाते हैं। इससे बच्चे को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें