फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा सच्चा सौदा के द्वार पहुंची सरकार, देखिए तस्वीरें

Wed, 12 Nov 2014 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा )
विज्ञापन
1 of 5
विधानसभा चुनावों में डेरा सच्चा सौदा द्वारा समर्थन दिए जाने के बाद उनका आभार जताने के लिए ‘सरकार’ बाबा के द्वार पहुंची। बुधवार को विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रदेश भर के 35 भाजपा नेता डेरा सच्चा सौदा पहुंचे। इनमें से कई चुनाव जीतकर विधायक व मंत्री बने तो कई को हार का स्वाद चखना पड़ा। करीब एक घंटे तक भाजपाई बाबा के दरबार में रहे। इस दौरान करीब आधा घंटे संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां से उनकी मुलाकात हुई।
विज्ञापन

डेरा सच्चा सौदा के द्वार पहुंची सरकार, देखिए तस्वीरें

2 of 5
भाजपा नेताओं का जमावड़ा बुधवार दोपहर को डेरा में लगना शुरू हो गया था। पौने तीन बजे सभी नेता संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां से मिलने के लिए उनके निवास तेरा भवन में पहुंचे। तेरा भवन में प्रवेश करने से पूर्व सुरक्षा की दृष्टि से सभी को मेटल डिटेक्टर में से ही गुजारा गया। यहां से सभी नेता 3:40 बजे वापस बाहर आए। डेरा प्रमुख ने सभी को आशीर्वाद देते स्वयं स्मृति चिह्न भी भेंट किए।
विज्ञापन

डेरा सच्चा सौदा के द्वार पहुंची सरकार, देखिए तस्वीरें

3 of 5
भाजपा प्रदेश चुनाव अभियान समिति के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, विधानसभा स्पीकर कंवरपाल गुर्जर, मंत्री कृष्ण बेदी, मंत्री कर्ण देव कंबोज समेत 35 भाजपा नेता आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान डेरा प्रमुख से मिलने के लिए जब भाजपा नेता तेरा भवन में प्रवेश कर रहे थे तो कुछ देरी से पहुंचे मंत्री कृष्ण बेदी को सुरक्षा कर्मियों ने रोक लिया। बेदी ने कहा कि मैं मिनिस्टर हूं। सुरक्षा कर्मियों ने यह जानने के बाद उन्हें तुरंत अंदर जाने दिया।

डेरा सच्चा सौदा के द्वार पहुंची सरकार, देखिए तस्वीरें

4 of 5
भाजपा प्रदेश चुनाव अभियान समिति के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वे अपने विधायकों व अन्य साथियों के साथ डेरा सच्चा सौदा की राजनीतिक विंग व प्रमुख का आभार व्यक्त करने आए थे। विजयवर्गीय ने विपक्ष के आरोप ‘भाजपा की नहीं डेरा सच्चा सौदा की जीत’ के सवाल पर कहा कि कोई चाहे कुछ भी माने जीत तो जीत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेरा सच्चा सौदा के द्वार पहुंची सरकार, देखिए तस्वीरें

5 of 5
विधानसभा चुनाव में डेरा सच्चा सौदा ने पहली बार इतना खुलकर किसी पार्टी का समर्थन किया। डेरे के समर्थन की वजह से भाजपा को कई सीट पर अप्रत्याशित रूप से जीत मिली और उनकी स्थिति मजबूत हुई। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से लगभग 18-20 सीटों पर डेरा का खासा प्रभाव है, जो विधानसभा चुनाव में देखने को भी मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें