फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मंत्री जी बोले, 'इलाज हिन्दुस्तान में और टॉयलेट पाकिस्तान में'

Sat, 11 Jul 2015 07:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
रोहतक पीजीआई के दौरे पर आए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि इलाज तो हिन्दुस्तान में होगा, टॉयलेट के लिए क्या पाकिस्ताना जाना पड़ेगा? आखिर क्यों कहा उन्होंने ऐसा?
विज्ञापन

जब मंत्री जी बोले, 'इलाज हिन्दुस्तान में और टॉयलेट पाकिस्तान में'

2 of 5
पहले पीजीआई में शोपीस बने ट्रामा सेंटर का दौरा करने पहुंचे और कुछ मिनट में ही दर्जनभर खामियां गिनवा दीं। सेंटर में ओपीडी और टॉयलेट में ज्यादा दूरी होने पर मंत्री अफसरों पर भड़क गए। निर्माण मंजूरी देने वाले आर्किटेक्चर पर सवाल उठाते हुए मंत्री ने पूछा कि क्या अब मरीज का उपचार हिंदुस्तान में होगा और शौच के लिए उसे पाकिस्तान जाना पडे़गा।

विज्ञापन

जब मंत्री जी बोले, 'इलाज हिन्दुस्तान में और टॉयलेट पाकिस्तान में'

3 of 5
मंत्री ने कहा कि ट्रामा सेंटर पूरी तरह से गलत योजना का परिणाम है। क्योंकि जब भी कोई परियोजना बनाई जाती है तो उसके साथ ही वहां के लिए जरूरी कर्मचारियों व अधिकारियों सहित उपकरणों का भी खाका तैयार किया जाता है। 2008 में शुरू हुए ट्रामा सेंटर को दो साल में पूरा किया जाना था, लेकिन 5 साल में तो सिर्फ लोक निर्माण विभाग का काम ही पूरा हुआ है। कर्मियों और उपकरणों के बारे में तो सोचा ही नहीं गया।

जब मंत्री जी बोले, 'इलाज हिन्दुस्तान में और टॉयलेट पाकिस्तान में'

4 of 5
मरीज फिसलेंगे तो क्या करोगे: मंत्री ने भवन में लगी लिफ्टों का निरीक्षण किया और आधे अधूरे काम पर नाराजगी जताई। रैंप पर सवाल उठाते हुए पूछा बारिश में मरीज फिसलेंगे तो क्या होगा। इसके लिए क्या व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब मंत्री जी बोले, 'इलाज हिन्दुस्तान में और टॉयलेट पाकिस्तान में'

5 of 5
पूर्व मंत्री का गृह जिला, फिर भी हड़बड़ी: मंत्री ने कहा कि मैं हैरान हूं, क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र होने के बावजूद ट्रामा सेंटर का काम इतनी हड़बड़ी में हुआ। मौके पर पूछे जाने पर बताया गया कि एजेंसी बदलने की वजह से देरी हो रही है। एक एजेंसी को डिफाल्टर भी घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें