फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

73 साल बाद देश-दुनिया से जुड़ा पंजाब का 'मिनी श्रीलंका', ग्रामीण बोले- इन गांवों में रिश्ता तक नहीं करते थे लोग

Thu, 24 Dec 2020 02:24 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
पंजाब के 'मिनी श्रीलंका' को मिली पुल की सौगात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के सुल्तानपुर लोधी के मंड इलाके को मिनी श्रीलंका के रूप में जाना जाता है। टापूनुमा इस इलाके में 16 गांव हैं। इन्हें देश-दुनिया से जुड़ने में 73 साल लग गए। देश की आजादी से पहले चली आ रही लोगों की लंबित मांग मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व स्थानीय विधायक नवतेज सिंह चीमा के प्रयासों से बुधवार को पूरी हुई। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साल 2018 में श्री गुरु नानक देव जी के 549वें प्रकाश पर्व पर इस पुल का नींवपत्थर रखा था। जिसका उद्घाटन बुधवार को सुल्तानपुर लोधी के विधायक नवतेज सिंह चीमा ने किया। 11.19 करोड़ की लागत से तैयार 180 मीटर लंबा पुल शुरू होने से 16 गांवों के 7000 लोगों ने दशकों पुरानी मांग पूरी होने से राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़-मोहाली में धमाके की तेज आवाज...घरों के दरवाजे व शीशे हिले, जानें- 'रहस्यमयी धमाके' का सच
 
विज्ञापन

3 of 7
बनकर तैयार नया पुल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विधायक चीमा ने कहा कि जब पुल का नींव पत्थर रखा गया था तो लोगों को यकीन नहीं था कि यह पुल तैयार भी होगा, क्योंकि साल 2011 के बाद अकाली-भाजपा सरकार के कार्यकाल में अलग-अलग पुलों के दो-दो बार नींव पत्थर रखे गए। परंतु काम शुरू न हुआ लेकिन कांग्रेस सरकार ने इस पुल को रिकॉर्ड समय में बनाकर जनता को समर्पित किया है।

4 of 7
उद्घाटन के मौके पर उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से गुरपर्व पर शुरू सभी प्रोजेक्ट पूरे हो गए हैं। इससे सुल्तानपुर लोधी पर्यटन के तौर पर विश्व पटल पर आ गया है। वहीं गांवों का स्वरूप भी बदल रहा है। उन्होंने बताया कि इस स्थायी पुल से पहले ‘बाऊपुर टापू’ के गांव बाऊपुर जदीद, बाऊपुर कदीम, संगाड़ा, मंग मुबारकपुर, रामपुर गौड़ा, भैनी कादर बख्स, मंड संगाड़ा, किशनपुर गटका, मुहम्मदाबाद, भैनी बहादुर, मंड ढूंडा, मंड भीम जदीद, गांव आलम खानवाला व अन्य गांव प्लाटून पुल से जुड़े थे।

यह भी पढ़ें- भाजपा ने पोस्टर में जिसे बताया खुशहाल किसान...वह सिंघु बॉर्डर पर कृषि कानूनों के विरोध में डटा
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस अस्थायी पुल को हर साल बरसात से पहले तीन माह के लिए खोल दिया जाता है, जिससे इन गांवों के लोगों को किश्ती के सहारे जिंदगी बितानी पड़ती थी लेकिन अब यह समस्या हमेशा के लिए दूर हो गई है। इन गांवों के लोगों ने बताया कि वह सामाजिक तौर पर कई परेशानियों का सामना करते थे और हालात इतने बुरे हो गए थे कि कोई उनके गांवों में रिश्ता तक नहीं करता था। इसके इलावा बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों को फसल मंडी तक ले जाने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। 
विज्ञापन

6 of 7
पंजाब का 'मिनी श्रीलंका'। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीण ने बताया कि कई औरतों को बच्चे के जन्म के समय अस्पताल न पहुंच पाने के कारण अपनी जान तक गंवानी पडी। कई छात्रों ने स्कूल इस कारण छोड़ दिया कि वह सुबह के समय नाव का इंतजार नहीं कर सकते थे। सरकारी आंकड़ों से मुताबिक इन गांवों की नदी के पार करीब 30,000 एकड़ जमीन है, जिस पर अब आसानी से खेती हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पुल निर्माण के दौरान की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विधायक नवतेज सिंह चीमा ने यह भी एलान किया इस पुल के बनने से सुल्तानपुर लोधी और तरनतारन को सीधे जोड़ने के लिए वह पंजाब सरकार के पास मुद्दा उठाएंगे। उन्होंने कहा कि इस पुल के जरिये दोआबा और माझा क्षेत्र के धार्मिक स्थानों को सीधा जोड़ा जा सकेगा। इस मौके पर नगर काउंसिल के प्रधान अशोक मोगला, मार्केट कमेटी के चेयरमैन परविंदर सिंह, एसडीएम डॉ. चारूमिता, डीएसपी सरवन सिंह बल, एसडीओ बलबीर सिंह, बीडीपीओ गुरप्रताप सिंह और गांवों के सरपंच- पंच और भारी तादाद में लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें