फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का रिकार्ड तोड़ने वाले हरियाणा के एक एथलीट को एयरपोर्ट से वापस भेज दिया गया। देखिए, पूरी रिपोर्ट।
विज्ञापन
मिल्खा सिंह का रिकार्ड तोड़ने वाले एथलीट नहीं जा पाए रियो, वजह जानिए
2 of 9
हरियाणा जिले के भारतीय धावक धर्मबीर सिंह का प्रोफाइल
- फोटो : फाइल फोटो
देश को 36 साल बाद 200 मीटर दौड़ में ओलंपिक का टिकट दिलाने वाले रोहतक जिले के अजायब गांव के धर्मबीर को रियो में जमैका के उसैन बोल्ट के साथ दौड़ना था। इसे लेकर वह काफी उत्साहित थे, लेकिन उन्हें कई दिन पहले से वायरल हो गया था, जिसकी वजह से वे प्रेक्टिस नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन
मिल्खा सिंह का रिकार्ड तोड़ने वाले एथलीट नहीं जा पाए रियो, वजह जानिए
3 of 9
स्प्रिंटर धर्मबीर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
ओलंपिक को देखते हुए वह रेस्ट पर चले गए थे। अब धर्मबीर वायरल से उबर चुके थे। धर्मबीर के कोच डा. रमेश संधू ने उम्मीद जताई थी कि धर्मबीर पूरी तरह फिट हैं और बीमारी का उनके खेल पर असर नहीं पड़ेगा। धर्मबीर से लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं। ओलंपिक में मेडल जीतकर वह लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
मिल्खा सिंह का रिकार्ड तोड़ने वाले एथलीट नहीं जा पाए रियो, वजह जानिए
4 of 9
स्प्रिंटर धर्मबीर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
डोप टेस्ट में फेल होने के कारण धर्मबीर के सारे सपने चकनाचूर हो गए हैं। इससे पहले हरियाणा के शॉटपुटर इंद्रजीत सिंह और नरसिंह पहले ही डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। जांच में नरसिंह को क्लीन चिट मिल गई है और इंद्रजीत सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब धर्मबीर भी रियो से बाहर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
मिल्खा सिंह का रिकार्ड तोड़ने वाले एथलीट नहीं जा पाए रियो, वजह जानिए
5 of 9
स्प्रिंटर धर्मबीर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
धर्मबीर सिंह ने बंगलूरू में इसी महीने आयोजित इंडियन ग्रां प्री में 20.45 सेकेंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। बोल्ट ने 2009 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में 200 मीटर फर्राटा रेस में 19.19 सेकेंड का समय निकाल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। बोल्ट के ही नाम 100 मीटर फर्राटा रेस (9.58 सेकेंड) में भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
मिल्खा सिंह का रिकार्ड तोड़ने वाले एथलीट नहीं जा पाए रियो, वजह जानिए
6 of 9
स्प्रिंटर धर्मबीर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
धर्मबीर सिंह ने 2015 में एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का 21.6 सेकेंड का 200 मीटर का रिकॉर्ड 20.7 सेकेंड में तोड़ा था। लंदन ओलंपिक में उसैन बोल्ट ने 200 मीटर को 19.32 सेकेंड में पूरा करके गोल्ड जीता था। जबकि धर्मबीर ने 20.45 सेकेंड में 200 मीटर की बाधा पार करके ओलंपिक का टिकट लिया है जो बोल्ट के रिकॉर्ड से 1.13 सेकेंड पीछे है।
विज्ञापन
मिल्खा सिंह का रिकार्ड तोड़ने वाले एथलीट नहीं जा पाए रियो, वजह जानिए
7 of 9
स्प्रिंटर धर्मबीर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
धर्मबीर अजायब गांव निवासी किसान श्रद्धानंद के बेटे हैं। घर की हालत इतनी नाजुक है कि बस पेट भर सकता है। इन्हीं, मुश्किल हालातों में धर्मबीर सिंह ने 2001 में दौड़ना शुरू किया और दौड़ता चला गया। धर्मबीर कभी LIC की पॉलिसी बेचकर गुजारा करते थे और ट्रेनिंग का खर्च निकालते थे। इसके लिए उन्हें महीने के 16 हजार रुपए मिलते थे। हालांकि यह भी उनके लिए कम पड़ता था, क्योंकि उनके ट्रेनिंग पर हर महीने लगभग 40 हजार रुपए खर्च होते थे।
मिल्खा सिंह का रिकार्ड तोड़ने वाले एथलीट नहीं जा पाए रियो, वजह जानिए
8 of 9
स्प्रिंटर धर्मबीर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
धर्मबीर 100 व 200 मीटर दौड़ में अभी तक नेशनल गेम्स में छह गोल्ड, एक सिल्वर और एक कांस्य पदक जीत चुका है। कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में गोल्ड जीतने के अलावा स्टाफ चैंपियनशिप श्रीलंका में गोल्ड, जूनियर एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप इंडोनेशिया में सिलवर, एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप चीन में कांस्य जीत चुका है।
मिल्खा सिंह का रिकार्ड तोड़ने वाले एथलीट नहीं जा पाए रियो, वजह जानिए
9 of 9
स्प्रिंटर धर्मबीर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
धर्मबीर ने सबसे पहले कबड्डी खेलना शुरु किया था। इसके बाद उन्होंने हाई जंप भी ट्राई किया। जब कबड्डी और हाई जंप में बात नहीं बनी तो धर्मबीर ने रनिंग में हाथ अजमाने का फैसला किया। 2006 में धर्मबीर की मुलाकात रमेश सिंधू से एक कॉलेज स्पोर्ट्स मीट के दौरान हुई थी। उन्होंने धर्मबीर के टैलेंट को पहचाना और उनको ट्रेनिंग देने का फैसला किया।