फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान: हरियाणा के सैकड़ों से अधिक होनहार हुए सम्मानित, देखें तस्वीरें

Tue, 01 Oct 2019 08:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
प्रदेशभर  के 10वीं व 12वीं कक्षा में टॉप थ्री स्थानों पर रहे सैकड़ों मेधावी विद्यार्थियों को सोमवार को एमडीयू के राधाकृष्णन सभागार में राज्य स्तरीय अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। यहां देखें कार्यक्रम की तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मार्कंडेय आहुजा और रोहतक मंडलायुक्त पंकज यादव ने हरियाणा शिक्षा बोर्ड के मेधावियों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। 
विज्ञापन

3 of 9
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
समारोह में शामिल होने के लिए सोमवार सुबह से ही विद्यार्थी एमडीयू के सभागार में पहुंचने शुरू हो गए। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षा -2019 में प्रदेश के जिलों की टॉप - थ्री रैंकिंग में जगह बनाने वाले इन विद्यार्थियों के परिजन व अभिभावक भी साथ आए।

4 of 9
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में आए विशिष्ट अतिथियों ने मेधावियों को जीवन की एबीसीडी का पाठ पढ़ाया। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मार्कंडेय आहुजा ने कहा कि जीवन में सकारात्मक सोच रखें, यह जरूरी है।
विज्ञापन

5 of 9
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि आदतें चरित्र बनाती हैं। चरित्र भविष्य बनाता है।डा. मार्कंडेय आहुजा ने प्रदेशभर से आए होनहारों को एटीट्यूड, बोल्डनेस, कंपेशन, डिजायर, फोकस के उपयोगी अर्थ बता जिंदगी की एबीसीडी समझाई
विज्ञापन

6 of 9
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
इसके जरिये मेधावियों को जीवन में सफलता के टिप्स समझाए। महषि दयानंद विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने बच्चों को कहा कि दूसरों से कंपीटीशन के बजाय अपने काम को फोकस और खुद से कंपीटीशन करें।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि दूसरों से कंपीटीशन से मायूसी के साथ ईर्ष्या बढ़ने की आशंका है। रात को रोजाना सोने से पहले ये सोचें कि कल के मुकाबले आज में क्या बढ़ोतरी की। 

8 of 9
- फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन के बजाय मान्य लेखकों की किताबें ही पढ़ें : पंकज यादव
मंडलायुक्त पंकज यादव ने कहा कि देश की 130 करोड़ से ज्यादा की जनसंख्या में कितने चेहरे एक जैसे होते हैं। दूसरे छात्र से तुलना में अपने आपको कम न समझें।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : अमर उजाला
अपने अंदर की शक्तियों को पहचानें और उनको विकसित और अपने आपको मजबूत करें। उन्होंने बच्चों को सुझाया कि ऑनलाइन के बजाय मान्य लेखकों की किताबें ही पढ़ें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें