फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: छोड़ गया मेहरम, रो-रोकर पत्थर हुई मां

Sat, 08 Nov 2014 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 22
सिडनी में 5 दिसंबर 2008 को जन्में मेहरम का अगले माह जन्मदिन था, लेकिन आज उसकी चिता सजाई गई। देखिए तस्वीरें..
विज्ञापन

तस्वीरें: छोड़ गया मेहरम, रो-रोकर पत्थर हुई मां

2 of 22
मोहाली से दस दिन पहले अगवा हुए छह वर्षीय मेहरम का शव शुक्रवार को सेक्टर-69 में मायो अस्पताल के सामने वाले डंपिंग प्वाइंट से सटी झाड़ियों से मिला।
विज्ञापन

तस्वीरें: छोड़ गया मेहरम, रो-रोकर पत्थर हुई मां

3 of 22
शव को मलवे में दबाया गया था और पहचान मिटाने के लिए चेहरे व धड़ को तेजाब से जलाया गया था। शव का ऊपरी हिस्सा कंकाल में बदल चुका था। मेहरम की नानी ने जूते, कपड़ों व गात्रे से पहचान की।

तस्वीरें: छोड़ गया मेहरम, रो-रोकर पत्थर हुई मां

4 of 22
मेहरम का जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। अगले महीने ही उसका जन्मदिन था। घरवाले जन्मदिन की तैयारियों में लगे हुए थे, लेकिन मेहरम की मौत की खबर से परिवार वाले टूट गए हैं और खुशियों की जगह आंसुओं ने ले ली है।
विज्ञापन

तस्वीरें: छोड़ गया मेहरम, रो-रोकर पत्थर हुई मां

5 of 22
फेज-9 निवासी हरिंदर कौर की शादी वर्ष 2007 में खरड़ निवासी वरिंदर सिंह के साथ हुई थी। इसके कुछ समय बाद वह पढ़ने के लिए सिडनी (आस्ट्रेलिया) चली गई। थोड़े समय बाद उसका पति वरिंदर सिंह भी चला गया। सिडनी में 5 दिसंबर 2008 मेहरम का जन्म हुआ।
विज्ञापन

तस्वीरें: छोड़ गया मेहरम, रो-रोकर पत्थर हुई मां

6 of 22
इसके छह महीने बाद मेहरम की नानी जसविंदर कौर उसे अपने साथ भारत ले आई। बेटा जाने के बाद कुछ समय तक पति-पत्नी एक साथ रहे। फिर मेहरम का हाल जानने उसकी मां हरिदर कौर भी भारत आ गई। इसके बाद उसके पति ने उसे तलाक के कागजात भेज दिए।
विज्ञापन

तस्वीरें: छोड़ गया मेहरम, रो-रोकर पत्थर हुई मां

7 of 22
परिजनों ने बताया कि मेहरम भगवान में अपार आस्था रखता था। हर रोज सुबह 3:00 बजे ही गुरुद्वारा श्री अंब साहिब, गुरुद्वारा सिंह शहीदा में जाकर नगाड़ा बजाता था। उन्होंने बताया कि वह हमेशा ही यह कहता था कि मैं तो रब्ब का बंदा हूं, मुझे कुछ नहीं होगा

तस्वीरें: छोड़ गया मेहरम, रो-रोकर पत्थर हुई मां

8 of 22
मेहरम की नानी जसविंदर कौर ने बताया कि इस बार की दिवाली पर वह कह रहा था कि उसको मजा नहीं आया। वह हर रोज कहता था कि इस बार दिवाली में कुछ खास बात नहीं बनी।

तस्वीरें: छोड़ गया मेहरम, रो-रोकर पत्थर हुई मां

9 of 22
छह वर्षीय मेहरम की हत्या का उसके नाना बलविंदर को यकीन ही नहीं हो रहा है। हालांकि बच्चे की मौत की खबर पाकर उनका रो-रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है कि शनिवार को बच्चे की डीनीए रिपोर्ट आएगी, तभी पूरी स्थिति साफ होगी।

तस्वीरें: छोड़ गया मेहरम, रो-रोकर पत्थर हुई मां

10 of 22
पुलिस ने मेहरम के अगवा होने के बाद उनकी शिकायत के आधार पर पिता वरिंदर सिंह, दादा निर्मल सिंह, बुआ परविंदर कौर, फूफा प्रभजोत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बच्चे का पिता इस समय ऑस्ट्रेलिया में है।

तस्वीरें: छोड़ गया मेहरम, रो-रोकर पत्थर हुई मां

11 of 22
मेहरम की मां रविंदर कौर ने पुलिस को बताया था कि उसके पति ने तलाक के कागज भेजे थे। हालांकि दोनों की बातचीत होती रहती थी।

तस्वीरें: छोड़ गया मेहरम, रो-रोकर पत्थर हुई मां

12 of 22
28 अक्तूबर की शाम मेहरम अपने घर के बाहर पार्क में खेल रहा था। तभी बिजली गुल हुई। इसी दौरान मेहरम का अपहरण हो गया। मेहरम को अगवा करने वाले को एक बच्चे ने देखा था। उसने उक्त आदमी के हुलिए और कपड़ों के बारे में जानकारी भी दी।

तस्वीरें: छोड़ गया मेहरम, रो-रोकर पत्थर हुई मां

13 of 22
डेढ़ साल का था जब गुरुद्वारा श्री अंब साहिब में मेरे साथ जाकर सेवा करना शुरू कर दी थी। एक दिन यदि उसे गुरुद्वारे नहीं लेकर जाती थी, तो मुझसे गुस्से हो जाता था। मेहरम की इन्हीं बातों को याद कर शनिवार को नानी जसविंदर कौर की आंखों से आंसू बहना शुरू हो जाते थे। वे उसे याद कर कई बार बेसुध हो रही थीं।

तस्वीरें: छोड़ गया मेहरम, रो-रोकर पत्थर हुई मां

14 of 22
नानी जसविंदर कौर ने बताया कि मेहरम गुरुद्वारे में उनके साथ जोड़ा कर में सेवा करने के लिए काफी उत्साहित रहता था। लेकिन, छोटा होने के कारण उसे जूते साफ करने की सेवा नहीं दी जाती थी। जब पहली बार उसे जूते साफ करने की सेवा दी गई, उस दिन वह बड़ा ही खुश था।

तस्वीरें: छोड़ गया मेहरम, रो-रोकर पत्थर हुई मां

15 of 22
आखिर अनहोनी की आशंका सही साबित हुई। कुछ दिन पहले फेज 9 से लापता हुए बच्चे मेहरम का शव बरामद हुआ है। शव सेक्टर 69 में कूड़ेदान के पास मिला।

तस्वीरें: छोड़ गया मेहरम, रो-रोकर पत्थर हुई मां

16 of 22
बच्‍चे का शव सेक्टर 69 में कूड़ेदान के पास मिला। शव की पहचान फेज 9 से गायब हुए बच्चे मेहरम के रूप में हुई है। चिकित्सीय जांच में शव की पहचान हो चुकी है। डीएसपी नवरीत विर्क ने शव मेहरम का होने की पुष्टि कर दी है। विधायक बल‌बीर सिंह सिद्धू मौके पर पहुंच गए हैं।

तस्वीरें: छोड़ गया मेहरम, रो-रोकर पत्थर हुई मां

17 of 22
डीएसपी नवरीत विर्क ने शव मेहरम का होने की पुष्टि कर दी है। विधायक बल‌बीर सिंह सिद्धू मौके पर पहुंच गए हैं।

तस्वीरें: छोड़ गया मेहरम, रो-रोकर पत्थर हुई मां

18 of 22
शुक्रवार की सुबह सेक्टर 69 में रखे कूड़ादान में कूड़ा डालने आए व्यक्ति ने ने ‌मिट्टी में एक शूज निकला हुआ देखा। किसी अनहोनी की आशंका से उसने तुरंत पुलिस को फोन किया। जिला पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।

तस्वीरें: छोड़ गया मेहरम, रो-रोकर पत्थर हुई मां

19 of 22
पुलिस ने मेहरम के परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया। चेहरा गला होने के कारण शुरूआत में शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मौक पर चिकित्सकों की टीम को भी बुलाया, जिन्होंने चिकित्सीय जांच में शव की पहचान की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

तस्वीरें: छोड़ गया मेहरम, रो-रोकर पत्थर हुई मां

20 of 22
गौरतलब है कि गत 27 अक्तूबर को फेज-9 में पार्क से एक छह वर्षीय बच्चा अगवा हो गया था। परिजनों ने पुलिस को इसकी शिकायत दी थी। बच्चे की मां ने बच्चे के दादा पर ही उसे किडनैप करने का अंदेशा जताया था। बच्चे की मां ने हर‌िंदर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि बच्चे का पिता ऑस्ट्रेलिया में रहता है, जबकि उसके ससुर खरड़ में रहते हैं।

तस्वीरें: छोड़ गया मेहरम, रो-रोकर पत्थर हुई मां

21 of 22
हर‌िंदर कौर ने बताया था कि वह फेज नौ में रहती है। उसका पति से तलाक का केस चल रहा है। उसके ससुर और पति की ओर से उसे दो दिन से उसके बेटे महरम को अगवा करने की धमकियां मिल रही थीं। महरम फेज-11 के नामी प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था।
विज्ञापन

तस्वीरें: छोड़ गया मेहरम, रो-रोकर पत्थर हुई मां

22 of 22
मंगलवार शाम सवा छह बजे के करीब महरम पार्क में खेल रहा था। वहीं से वह अचानक लापता हो गया। उन्होंने महरम की काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसने पुलिस को बच्‍चचे के लापता की सूचना दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें