21 साल की एक सिखनी गुरप्रीत कौर, सोशल मीडिया पर लोग इसे फिटनेस कौर के नाम से जानते हैं। इके लाखों फॉलोवर्स हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Fitness kaur of social media
- फोटो : amar ujala
वजन उठाने के लिए वह गुरुवाणी के शबद सुनती हैं। वह जब व्यायाम करती हैं तो किसी गिटार या ड्रम वाले म्यूजिक की जरूरत नहीं होती है, बल्कि शबद सुनकर इनको शारीरिक ऊर्जा मिलती है। कौर की मां हैं और पिता पंजाबी हैं। उनका हमेशा से पंजाब से जुड़ाव रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
Fitness kaur of social media
- फोटो : amar ujala
वह न केवल पगड़ी बांधती हैं बल्कि योग भी करती हैं और वेट ट्रेनिंग भी करती हैं। उन्होंने टीवी का कठिन कोर्स निंजा वॉरियर्स भी कर चुकी हैं। लेकिन वह 17 साल की उम्र में ही आखिर सेहत के प्रति इतनी जागरूक कैसे हो गईं? क्या ऐसा किसी मुसीबत में फंसने की वजह से हुआ या फिर वह कोई बॉडी ट्रेनर बनना चाहती थीं?
4 of 6
Fitness kaur of social media
- फोटो : amar ujala
इस बारे में उन्होंने बताया, 'मैं स्कूल में लंच के दौरान बड़ी पैकेट चॉकलेट खाया करती थी। मुझे सब लोग कहते थे कि तुम कुछ नहीं कर पाओगी। स्कूल में भी जब मुझे कोई कुछ करने से रोकता था तो मैं उसको गलत साबित करती थी। यूनिवर्सिटी जाने से पहले मैंने जंक फूड को कम करने का विचार बनाया।'
विज्ञापन
5 of 6
Fitness kaur of social media
- फोटो : amar ujala
गुरप्रीत कौर का मानना है कि फिटनेस में बदलाव आने से पूरी जीवनचर्या ही बदल जाती है। उन्होंने कहा, 'जब मैंने वेट ट्रेनिंग शुरू की तो यह मुझे उबाऊ लगता था। स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए कैलिस्थेनिक करने जाया करती थी और यह मुझे बहुत पसंद था। इससे मेरा खान-पान भी ठीक हो गया।
ट्रेनिंग के दौरान मैंने शबद पढ़ने शुरू किए और इसे बैकग्राउंड में बजा देती थी।' कौर अकसर भारत आती रहती हैं और वह रोज 'शबद' सुनती हैं। पिछले साल अप्रैल में वह हरमंदिर साहिब गईं थीं। उन्होंने बताया कि हरमंदिर साहिब जाने के बाद उनके अंदर बहुत बड़ा बदलाव आया। अब वह महिलाओं के लिए एक उदाहरण बन गई हैं। धर्म से जुड़े रहते हुए वह अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही हैं। उन्हें लोग फिटनेस कौर के नाम से जानते हैं और सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं।