इसे प्यार कहा जाए या पागलपन, रोहतक के एक रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति ने बेटे सहित फंदे पर लटककर जान दे दी। तीनों ने मरने से पहले लिखे सुसाइड नोट। देखिए।
विज्ञापन
Pics: सुसाइड नोट लिखे और मां-बाप-बेटा ने लगा लिया फंदा
2 of 13
घटना, रोहतक की है। यहां एमडीयू से रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार शर्मा ने अपनी पत्नी और बेटे संग ओमेक्स सिटी स्थित फ्लैट में सुसाइड की। घटना 5 दिन पुरानी है, लेकिन इसका खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों ने पुलिस को फ्लैट से दुर्गंध आने की सूचना दी।
विज्ञापन
Pics: सुसाइड नोट लिखे और मां-बाप-बेटा ने लगा लिया फंदा
3 of 13
पुलिस दरवाजा तोड़कर फ्लैट में घुसी तो देखा कि बाप-बेटे के शव फंदे पर लटके हुए थे, जबकि शर्मा की पत्नी का शव बिस्तर पर पड़ा था। इसके गले में भी फंदा लगा हुआ था। मौके से 26 अक्तूबर को लिखे गए तीन सुसाइड नोट बरामद हुए हैं। सुसाइड नोट में शर्मा और उनकी पत्नी ने आत्महत्या की वजह बीमारी बताया है तो बेटे ने मां-बाप से बेतहाशा प्यार होने की बात लिखी है।
Pics: सुसाइड नोट लिखे और मां-बाप-बेटा ने लगा लिया फंदा
4 of 13
ओमेक्स सिटी के फ्लैट नंबर 399 में रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार शर्मा (62) पत्नी सुधा शर्मा (60) के साथ रहते थे। मूल रूप से यूपी के बिजनौर के रहने वाले प्रोफेसर शर्मा 31 जुलाई 2014 को एमडीयू के फिजिक्स डिपार्टमेंट से रिटायर हुए थे। उनकी पत्नी सुधा शर्मा हाउस वाइफ थीं। बेटा अंकुश कौशिक (22) कर्नाटक में एक निजी बैंक में नौकरी करता था।
विज्ञापन
Pics: सुसाइड नोट लिखे और मां-बाप-बेटा ने लगा लिया फंदा
5 of 13
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से फ्लैट से बदबू आ रही थी। पहले तो किसी ने ध्यान नहीं दिया। दुर्गंध ज्यादा बढ़ी तो शुक्रवार सुबह ओमेक्स सिटी वेलफेयर सोसाइटी को सूचना दी। सोसाइटी अध्यक्ष अमित पूनिया फ्लैट पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। सूचना मिलने पर अर्बन एस्टेट थाना इंचार्ज नवीन कुमार टीम सहित फ्लैट के बाहर पहुंचे।
विज्ञापन
Pics: सुसाइड नोट लिखे और मां-बाप-बेटा ने लगा लिया फंदा
6 of 13
एफएसएल टीम की मौजूदगी में पुलिस एक दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर घुसी। ड्राइंग रूम में पंखे के हुक से बंधे रस्सी के फंदे से अंकुश कौशिक का शव लटका हुआ मिला। उसके हाथ पीछे की तरफ बंधे हुए थे। पूरे घर में बदबू फैली हुई थी। पुलिस ड्राइंग रूम के साथ लगे कमरे में घुसी तो यहां सुधा शर्मा का शव बेड पर मुंह के बल पड़ा था। शव के गले में भी रस्सी का फंदा था।
विज्ञापन
Pics: सुसाइड नोट लिखे और मां-बाप-बेटा ने लगा लिया फंदा
7 of 13
पुलिस पीछे के कमरे में गई तो यहां भी पंखे के हुक से शर्मा का शव लटका मिला। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। पुलिस को ड्राइंग रुम में रखी टेबल पर तीन सुसाइड नोट मिले हैं। हिंदी में लिखे सुसाइड नोट में तीनों ने अलग-अलग परेशानियों के बारे में लिख रखा था। इनकी भाषा एक ही है और सभी के नीचे 26 अक्तूबर तारीख लिखी है।
Pics: सुसाइड नोट लिखे और मां-बाप-बेटा ने लगा लिया फंदा
8 of 13
सुसाइड नोट में किसने क्या लिखा: अंकुश कौशिक : मेरे पापा को ब्लड कैंसर है और मम्मी को किडनी की परेशानी है। मैं अपने पापा और मम्मी से बहुत प्यार करता हूं। इनके बिना एक पल भी नहीं जी सकता।
Pics: सुसाइड नोट लिखे और मां-बाप-बेटा ने लगा लिया फंदा
9 of 13
डॉ. शर्मा: मैं पिछले काफी समय से ब्लड कैंसर से पीड़ित हूं। इस कारण मेरा पूरा परिवार चिंतित रहता है। यह बीमारी फिलहाल अंतिम दौर में है। इसी से तंग आकर मैं आत्महत्या कर रहा हूं। इसके लिए केवल मैं ही जिम्मेदार हूं।
Pics: सुसाइड नोट लिखे और मां-बाप-बेटा ने लगा लिया फंदा
10 of 13
सुधा शर्मा : मेरे पति को ब्लड कैंसर है। मेरी भी किडनी खराब हो चुकी है। डायबटीज की समस्या से भी परेशान हूं। इस वजह से हमारा बेटा भी परेशान रहता है। इसी वजह से तीनों ने अपना जीवन समाप्त करने का फैसला लिया।
Pics: सुसाइड नोट लिखे और मां-बाप-बेटा ने लगा लिया फंदा
11 of 13
तीनों ने पूरी तैयारी के साथ आत्महत्या की। घर के हालात पर गौर किया जाए तो सारा सामान जस का तस रखा है। जिस कमरे में पूर्व प्रोफेसर ने फांसी लगाई, उसमें एक चादर में ईंटें बंधी हुई थी। ताकि एक तरफ रस्सी में ईंटें बांधकर फांसी लगाई जा सके।
Pics: सुसाइड नोट लिखे और मां-बाप-बेटा ने लगा लिया फंदा
12 of 13
इतना ही नहीं छत में लगे तीनों हुकों में पंखे पहले ही उतार दिए गए थे। पंखे साइड में रखे हुए मिले हैं। लड़के के गले में तो रस्सी के साथ चुन्नी भी बंधी थी ताकि रस्सी के टूटने के बाद चुन्नी का फंदा गले में ही रहे। सुधा शर्मा का शव तो कुछ दिनों तक लटका होने के कारण रस्सी टूट गई। इसलिए शव पलंग पर पड़ा मिला।
Pics: सुसाइड नोट लिखे और मां-बाप-बेटा ने लगा लिया फंदा
13 of 13
पुलिस को मौके से मिले तीनों मोबाइल फोन में से प्रोफेसर के मोबाइल से उनकी बहन के पास फोन किया गया। मेरठ में रहने वाले उनकी बहन रेनू के पास जब पुलिस ने फोन किया तो उन्होंने भाई के नंबर से कॉल आते ही नाराजगी जाहिर कर दी। उन्हें नहीं पता था कि भाई दुनिया में ही नहीं रहा। रेणू का उनके भाई से कोई रक्षाबंधन का विवाद था।