एमबीबीएस में दाखिला लेने के लिए पीएमटी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़े काम की खबर है। दरअसल कोर्स की नई फीस तय की गई है, जो अब सालाना इतनी होगी।
विज्ञापन
2 of 6
कॉलेज स्टूडेंट्स
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा सरकार ने निजी मेडिकल कॉलेजों व निजी गैर सहायता प्राप्त मेडिकल संस्थानों की मनमाफिक फीस वसूली पर नकेल कस दी है। सरकार ने सोमवार को एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस व बीएचएमएस सहित अन्य पाठ्यक्रमों की फीस सीमा निर्धारित कर दी। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के अनुसार इससेफीस संरचना में एकरूपता आएगी और विद्यार्थियों का वित्तीय शोषण रुकेगा। फीस निर्धारण को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी स्वीकृति दे दी हैं।
विज्ञापन
3 of 6
कॉलेज स्टूडेंट्स
एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए ट्यूशन फीस व विकास शुल्क 10 लाख रुपये वार्षिक और एनआरआई विद्यार्थियों के लिए आरंभिक फीस 1.10 लाख यूएस डॉलर होगी। अभी निजी मेडिकल कॉलेज विद्यार्थियों से अपनी सुविधानुसार एवं मनमर्जी से फीस वसूल रहे थे। निजी विश्वविद्यालयों एवं डीम्ड विश्वविद्यालयों को भी हरियाणा निजी मेडिकल संस्थान के दाखिला, फीस एवं रखरखाव एवं शैक्षणिक मानक अधिनियम 2012 के अधीन लाया जाएगा।
4 of 6
कॉलेज स्टूडेंट्स
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि बीडीएस पाठ्यक्रम के लिए टयूशन फीस 2.80 लाख वार्षिक व एनआरआई विद्यार्थियों की आरंभिक फीस 44 हजार यूएस डॉलर, बीएएमएस और बीएचएमएस के लिए 1.50 लाख रुपये वार्षिक व 15 प्रतिशत एनआरआई विद्यार्थियों के लिए 25 हजार यूएस डॉलर निर्धारित की गई है। बीपीटी, एमपीटी, बीएससी नर्सिंग व पोस्ट बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए 60 हजार रुपये व 15 प्रतिशत एनआरआई विद्यार्थियों के लिए 15 हजार यूएस डॉलर फीस रहेगी।
विज्ञापन
5 of 6
कॉलेज स्टूडेंट्स
- फोटो : अमर उजाला
एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए 75 हजार वार्षिक व 15 प्रतिशत एनआरआई विद्यार्थियों के लिए 15 हजार यूएस डॉलर फीस निर्धारित की गई है। इनमें बीपीटी एव एमपीटी को छोड़कर बाकी सभी कोर्स में फीस की वार्षिक वृद्धि 5 फीसदी हो सकेगी। वहीं प्रदेश के निजी मेडिकल कॉलेजों और निजी गैर सहायता प्राप्त मेडिकल संस्थानों से अब 10 करोड़ रुपये का बांड भरवाया जाएगा।
गोल्ड फील्ड मेडिकल कॉलेज फरीदाबाद प्रकरण से सबक लेते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है ताकि अन्य मेडिकल कॉलेज बच्चों को अधर में छोड़कर न भाग सकें। इन कॉलेजों के बच्चों को एडजस्ट होने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गोल्ड फील्ड मेडिकल कॉलेज को अधिगृहीत करने का मामला मुख्यमंत्री के विचाराधीन है, इस पर जल्दी निर्णय लिया जाएगा।