दिन भर करीब 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सर्द हवाएं चलीं। मौसम विशेषज्ञों ने देर रात तक बूंदाबांदी जारी रहने की संभावना व्यक्त की है। सोनीपत के दर्जन भर गांवों ओलावृष्टि हुई है। इनमें बिधल, पिनाना, मोहाना, जाजी, भटगांव, लुहारी टिब्बा के साथ ही भैंसवाल, जसराणा, आवंली, सरगथल, लाठजौली, पुगथला, बजाना, तेवड़ी व दूभेटा गांव शामिल हैं। कुछ गांवों में हल्की ओलावृष्टि हुई है। वही बर्फ की सफेद चादर देख बच्चे बेहद खुश नजर आएं तो वहीं युवा इस पल को अपने मोबाइल में कैद करते दिखे।