जम्मू कश्मीर के पूंछ में पाकिस्तान की बर्बरता में शहीद हुए परमजीत सिंह की पत्नी ने ऐसी बात कह दी, जानकर आपको गर्व महसूस होगा।
विज्ञापन
2 of 5
पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में मारे गए परमजीत सिंह
ये कहना है शहीद परमजीत सिंह की पत्नी का। पति के अंतिम संस्कार के समय उन्होंने कहा कि पति की शहादत पर नाज, लेकिन इसका बदला चाहती हूं। अगर सरकार पाकिस्तान को सबक नहीं सिखा सकती तो मुझे पति की हत्या का बदला लेने की इजाजत दे। सरकार ने एक बार कहा था कि अगर पाकिस्तान हमारे एक सैनिक की हत्या करता है या उसका सर काटता है तो दुश्मन के 10 सैनिकों को इसका बदला चुकाना होगा, लेकिन आज क्या हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी तो बिल्कुल चुप बैठे हैं, अब क्या कर लिया उन्होंने पाकिस्तान का।
विज्ञापन
3 of 5
पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में मारे गए परमजीत सिंह
जम्मू-कश्मीर में शहीद तरनतारन जिले के गांव वईपुई निवासी नायब सूबेदार परमजीत सिंह के पार्थिव शरीर को उनके बेटे साहिलदीप सिंह ने मुखाग्नि दी। 42 वर्षीय परमजीत सिंह सेना की 22वीं सिख इंफैंट्री में थे। वे अपने पीछे माता-पिता के अलावा पत्नी, एक बेटा और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। 17 वर्षीय बड़ी बेटी सिमरनदीप कौर मैट्रिक, 13 वर्षीय बेटी खुशदीप कौर और 10 वर्षीय बेटा साहिलदीप सिंह श्री गोइंदवाल साहिब में पढ़ाई करते हैं।
4 of 5
जवानों के शव के साथ बर्बरता
वहीं शहीद के भाई रंजीत सिंह ने कहा कि भारत सरकार को हर शहीद की शहादत का हिसाब देना होगा। हर बार मात्र वोट की राजनीति करने वाले नेता ही वीर जवानों के इस हश्र के जिम्मेदार हैं। सरकार को एक के बदले पाकिस्तानी सैनिकों के 10 सिर लाने चाहिए। इस दौरान पूरा गांव देशभक्ति और ‘नायब सूबेदार परमजीत सिंह अमर रहे’ के नारों से गूंज उठा।
पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में मारे गए परमजीत सिंह
शहीद परमजीत के गांव वालों ने मांग की कि जैसे सरबजीत सिंह कि परिजनों को सरकार ने एक करोड़ की आर्थिक सहायता दीं थी, उसी प्रकार शहीद परमजीत सिंह के परिजनों को भी एक करोड़ की सहायता राशि बतौर मुआवजा प्रदान की जाए। सरकार शहीद के बच्चों की शिक्षा और परवरिश की सारी जिमेदारी उठाए। इतना ही नहीं गांव में शहीद परमजीत सिंह के नाम पर स्टेडियम का निर्माण भी कराया जाना चाहिए।