पाकिस्तान की फायरिंग में शहीद का शव आज जैसे ही गांव पहुंचा तो सदमे में घर में एक सदस्य को हार्ट अटैक होने की खबर मिल गई। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 6
राजौरी में शहीद हुए हरियाणा के हेड कांस्टेबल राय सिंह
रोहतक के गांव खेड़ी सांपला के रहने वाले बीएसएफ के हेडकांस्टेबल राय सिंह बीते दिन जम्मू में शहीद हो गए थे। सदमे में आज उनकी बुआ को हार्ट अटैक होने की खबर मिल गई। हेडकांस्टेबल राय सिंह का तिरंगे में लिपटा शव आज गांव खेड़ी सांपला पहुंचा।
विज्ञापन
3 of 6
राजौरी में शहीद हुए हरियाणा के हेड कांस्टेबल राय सिंह
हरियाणा सरकार ने शहीद के परिवार को 20 लाख की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। साथ ही, अंतिम संस्कार की जगह पर शहीद का स्मारक बनाने की घोषणा की। गांव के एक पार्क का नाम भी शहीद राय सिंह के नाम पर रखे जाने की बात भी कही गई।
4 of 6
राजौरी में शहीद हुए हरियाणा के हेड कांस्टेबल राय सिंह
हरियाणा सरकार की ओर से मुआवजे का ऐलान होते ही गांववालों ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए दिल्ली रोड पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अंबाला निवासी के शहीद होने पर सरकार ने 50 लाख मुआवजा दिया था तो यहां केवल 20 लाख क्यों?
विज्ञापन
5 of 6
राजौरी में शहीद हुए हरियाणा के हेड कांस्टेबल राय सिंह
शहीद के परिवार को मिलने वाले मुआवजे की रकम को 20 से बढ़ाकर 50 लाख करने की मांग को लेकर गांववालों ने दिल्ली रोड पर जमकर नारेबाजी की। नेशनल हाईवे नंबर 10 पर पॉलिटेक्निक के सामने नगर पालिका की जमीन पर मंगलवार को शहीद राय सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
राजौरी में शहीद हुए हरियाणा के हेड कांस्टेबल राय सिंह
शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार और सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर पहुंचेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर, इनेलो की तरफ से दुश्यंत चौटाला भी शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।