फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: तिरंगा लपेटे चिता पर लेटा रहा शहीद बेटा, मां सेल्यूट मारती रही

Sat, 10 Jun 2017 10:10 AM IST
amarujala.com- Presented by: रिशु राज सिंह
विज्ञापन
1 of 8
Martyr Gurwinder Singh
बेटे को चिता पर लेटे देख किसी भी मां का कलेजा फट जाए लेकिन इस शहीद की मां ने जो किया, आप खुद देखिए...
विज्ञापन

2 of 8
Martyr Gurwinder Singh
जम्मू कश्मीर के पूंछ रजौरी सेक्टर की डाची पोस्ट पर वीरवार को शहीद हुए बीएसएफ की 137 बटालियन के कांस्टेबल गुरविंदर सिंह का शुक्रवार को उनके पैतृक गांव मानेपुर में राजकीय सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

3 of 8
Martyr Gurwinder Singh
बीएसएफ की 12 बटालियन के जवानों ने हथियार उल्टे करके बिगुल की मातमी धुन के साथ शहीद गुरविंदर सिंह को अंतिम सलामी दी। इससे पहले तिरंगे में लिपटा हुआ शहीद का शव जब गांव मानेपुर पहुंचा तो सभी गमगीन हो गए। शहीद की माता सरबजीत कौर ने अपने शहीद बेटे की अर्थी को कंधा दिया तो मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। शहीद के शव को उनके बड़े भाई रुपिंदर सिंह ने अग्नि दी। 

4 of 8
जम्मू आतंकी हमले में पंजाब का गुरविंदर सिंह शहीद
शहीद के पिता सतविंदर सिंन ने कहा कि बेटे के जाने से उनके बुढ़ापे की लाठी टूट गई है, मगर उसकी शहादत पर उनको बहुत गर्व है। उनके दोनों बेटों में बचपन से ही देश भक्ति की भावना भरी हुई थी और उनको शुरू से भारतीय सेना में भर्ती होने का बहुत शौक था। 
विज्ञापन

5 of 8
जम्मू आतंकी हमले में पंजाब का गुरविंदर सिंह शहीद
शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की ने कहा कि आतंकवाद को कुचलने के लिए अगर सरकार ने कोई ठोस नीति न बनाई तो इन जांबाज सैनिकों की शहादत का सिलसिला लगातार चलता रहेगा और आने वाले समय में कोई भी मां अपने बेटे को भारतीय सेना में भर्ती करवाने से पहले कई बार सोचेगी। 
विज्ञापन

6 of 8
जम्मू आतंकी हमले में पंजाब का गुरविंदर सिंह शहीद
पिता सतविंदर सिंह ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। गुरविंदर बीएसएफ में था तो दूसरा रुपिंदर आर्मी में है। बचपन से ही दोनों में देश सेवा का जज्बा था। गुरविंदर वह 2012 में बीएसएफ की 137 बटालियन में भर्ती हुआ था।
विज्ञापन

7 of 8
जम्मू आतंकी हमले में पंजाब का गुरविंदर सिंह शहीद
शहीद के पिता ने बताया कि दो माह पूर्व ही जालंधर से पूंछ राजौरी सेक्टर में तैनाती हुई थी। हंसमुख और मिलनसार स्वभाव का उनका बेटा गुरविंदर हॉकी प्लेयर था और जालंधर की हॉकी टीम में खेलता था।
विज्ञापन

8 of 8
जम्मू आतंकी हमले में पंजाब का गुरविंदर सिंह शहीद
शहीद के पिता ने बताया कि गुरविंदर सिंह की अभी शादी नहीं हुई थी। शादी करने की बातचीत चल रही थी कि यह खबर आ गई। मां भी बस यही बोल कर अपनी पीड़ा व्यक्त कर रही है कि बेटे की शादी करानी थी, ये क्या हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें