फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट बदलवाने को लेकर दिमाग में जो भी सवाल हैं, जानिए उनके जवाब

Sun, 13 Nov 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
currency exchange - फोटो : AmarUjala
500/1000 के नोट बैंक से बदलवाने को लेकर लोगों के दिमाग में कई तरह के सवाल उभर रहे हैं, जिनके जवाब उन्हें यहां एक क्लिक करके मिल जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 11
currency exchange - फोटो : AmarUjala
सवालः मेरे पास एक करोड़ रुपए कैश है। मैं इसे बैंक में जमा कराने जा रहा हूं। क्या मुझे 200 प्रतिशत पेनाल्टी देनी होगी?
जवाबः आप जितना चाहें पैसा बैंक में जमा करा सकते हैं। पर अगर आप 2.5 लाख रु.से ज्यादा जमा करेंगे तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को बताया जाएगा। डिपार्टमेंट आपके टैक्स रिटर्न से मिलान करेगा। पैसे आय से ज्यादा हुए तो उस पर टैक्स और जुर्माना लगेगा। जुर्माना टैक्स का 200 प्रतिशत होगा।
विज्ञापन

3 of 11
Challenges people face for currency notes exchange in mazor cities
सवालः अब मान लें कि आपका 1 करोड़ रुपया नॉन डिक्लेयर इनकम है। तो...
जवाबः इस 1 करोड़ रुपए का 30%यानी 30 लाख टैक्स कटेंगे। अब इस टैक्स का 200% यानी 60 लाख रु.जुर्माना लगेगा। इसका मतलब हुआ आप सिर्फ 10 लाख रुपए ही घर लेकर जा सकेंगे,लेकिन अगर यह डिक्लेयर इनकम है और आप पहले ही टैक्स दे चुके हैं,तो फिर कोई कटौती नहीं होगी।

4 of 11
atm
सवालः अगर ये 1 करोड़ रुपए डिक्लेयर नहीं है और मैं इसे जमा नहीं कराता हूं तो?
जवाबः 500/1000 के नोट हैं तो नहीं चलेंगे। इनकम टैक्स रेड में पकड़े गए तो और सख्त कार्रवाई होगी।

सवालः मैं 1 करोड़ को अलग-अलग लोगों के खाते में 2-2 लाख जमा करा दूं तो?
जवाबः पॉसिबल तो है। पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी पता है कि ऐसा हो सकता है। इसलिए 30 दिसंबर तक ऐसे ट्रांजैक्शन पर नजर रहेगी। पिछला रिटर्न देखा जा सकता है। सोर्स पूछा जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 11
एटीएम के बाहर लगी भीड़
सवालः मेरे यहां दो दिन पहले शादी थी। गिफ्ट में 5 लाख के 500/1000 रु.के नोट जमा हो गए हैं। अब मैं क्या करूं?
जवाबः आप सभी नोट बैंक से बदलवा सकते हैं। पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के सामने शादी के सबूत देने होंगे। मसलन शादी का इन्विटेशन कार्ड, होटल या मैरिज हॉल का बिल,केटरर का बिल आदि। ताकि दावा साबित कर सकें। 1 लाख रु.से ज्यादा के गिफ्ट पर पूछताछ हो सकती है। बताना पड़ेगा कि किसने-कितने पैसे दिए।
विज्ञापन

6 of 11
एटीएम के बाहर लगी भीड़
सवालः बेटी की शादी के लिए जमीन बेची थी। कैश में 10 लाख हैं। कुछ पैसे उधार भी लिए थे,अब क्या करें?
जवाबः पुराने नोट तो नहीं चलेंगे। आपको ये पैसे बैंक में जमा कराने ही होंगे। जमीन बेची है तो उसके कागजात होंगे। उस पर रकम भी लिखी होगी। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को इसकी कॉपी दिखानी होगी। उधार लिया है तो उसका भी सोर्स बताना होगा।
विज्ञापन

7 of 11
एटीएम के बाहर पैसे निकालने वालों की लगी लंबी कतार
सवालः मकान बेचने पर कलेक्टर गाइडलाइन के मुताबिक कुछ रकम चेक से और बाकी कैश ली। उस कैश का क्या होगा?
जवाबः प्रॉपर्टी के पेपर में जो रकम लिखी हुई है,अगर पैसे उससे ज्यादा हैं तो वह कालाधन माना जाएगा। उस रकम पर टैक्स भी देना होगा और नियम के मुताबिक जुर्माना भी लगेगा।

8 of 11
bank
सवालः बुजुर्ग हूं, घर में ही पैसे रखता था। 3 लाख रु.जमा हैं। अब क्या होगा?
जवाबः खाता खुलवाइए। आम तौर पर बैंक में जो भी पैसे जमा होते हैं उसे करेंट ईयर की कमाई माना जाता है। आपका पैसा अगर पिछले सालों का है तो सबूत और सोर्स बताना होगा। नहीं तो यह कालाधन ही माना जाएगा।

9 of 11
bank
सवालः छोटा कारोबारी हूं। 4-5 लाख रु.घर में रखता हूं। क्या बैंक में जमा करने पर टैक्स देना होगा?
जवाबः कैश रखने की सीमा टर्नओवर के हिसाब से तय होती है। अगर आपके खातों में दर्ज है कि इतना पैसा रोजाना आता है तो चिंता मत करिए। कैश आया है तो एकाउंट में लिखा भी होगा कि वह किस कैटेगरी में आया है। अगर वह इससे अलग है तो कालाधन माना जाएगा।

10 of 11
सरकार का फरमान, बैंकों पर बढ़ी कतार - फोटो : अमर उजाला
सवालः काला धन रखने वालों के खिलाफ आगे और भी कार्रवाई पॉसिबल है?
जवाबः बिल्कुल। कंपनियों के कलेक्शन के हिसाब से कैश रखने की सीमा होती है। इसे घटाया जा सकता है। ज्यादा कैश मिला तो कार्रवाई होगी। पहले सरकार ने 50 लाख रु.से ज्यादा कमाई वालों से सोने की जानकारी मांगी थी। करीब 80%लोगों का डाटा सरकार के पास है। आगे ऐसे कदम उठाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

11 of 11
bank
सवालः मुझे एक एजेंट ने कमीशन लेकर नोट बदलवाने का ऑफर दिया,क्या करूं?
जवाबः झांसे में न आएं। बैंकों को नए नोटों की लगातार सप्लाई दी जा रही है। एक दिन इंतजार कर लें,कोई कमीशन नहीं देना पड़ेगा।

सवालः बेटी के गुल्लक में पैसे हैं,वह पूछ रही है कि क्या यह भी कालाधन हो गया?
जवाबः नहीं। लेकिन अगर उसमें 500/1000 के नोट हैं तो बदलवाने पड़ेंगे। सरकार कह चुकी है कि 2.5 लाख रु.तक जमा कराने वाले निश्चिंत रहें। इस पर कोई पूछताछ नहीं होगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें