मौजूदा मेयर रविकांत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के मौजूदा मेयर व दो पूर्व मेयर नहीं जीते, आप ने दी शिकस्त
चंडीगढ़ के मौजूदा मेयर रविकांत शर्मा को हार का सामना करना पड़ा। वह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त थे। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दमनप्रीत सिंह ने उन्हें मात दी है। रविकांत शर्मा वार्ड नंबर 17 से भाजपा के प्रत्याशी थे। भाजपा के पूर्व मेयर देवेश मोदगिल भी अपनी लाज नहीं बचा पाए। उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा। आम आदमी पार्टी के नेता जसबीर ने उन्हें हराया है। चंडीगढ़ के पूर्व मेयर व भाजपा नेता राजेश कालिया को भी हार का सामना करना पड़ा। कालिया वार्ड नंबर 26 से भाजपा उम्मीदवार थे। वार्ड नंबर 10 से भाजपा जिलाध्यक्ष मनु भसीन की पत्नी राशि भसीन को कांग्रेस प्रत्याशी हरप्रीत कौर बबला ने हराया।