फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें-कराटे खेलने वाली मनु भाकर कैसे बनीं निशानेबाज, फिर जीता सोना, अब तक 52 पदक जीते

Thu, 21 Nov 2019 09:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला/एजेंसी, चरखी दादरी/पुतियान (हरियाणा)

सार

  • 244.7 स्कोर के साथ आईएसएसएफ जूनियर विश्व रिकॉर्ड भी बनाया।
  • 26वां पदक है तीन साल के अंतरराष्ट्रीय शूटिंग करियर में हरियाणा की बेटी का। 
विज्ञापन
1 of 5
मनु भाकर - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा की बेटी मनु भाकर ने आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में देश के लिए 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। 17 साल की मनु 244.7 के जूनियर विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ यह पदक जीता। अपने तीन साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में मनु का यह 26वां पदक है।
मनु के साथ ही एलावेनिल वेलारिवन ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के फाइनल में 250.8 स्कोर और दिव्यांश पंवार ने पुरुष वर्ग के 10 मीटर एयर राइफल में 250.1 स्कोर के साथ स्वर्ण जीता। तीन गोल्ड के साथ अंक तालिका में भारत अब तक टॉप पर है।
 
विज्ञापन

2 of 5
मनु भाकर - फोटो : फाइल फोटो
राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में 52वां पदक
पिता रामकिशन भाकर ने बताया कि मनु पिछले तीन साल से शूटिंग कर रही है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में मनु 52 पदक जीत चुकी हैं। 26 पदक अंतरराष्ट्रीय और 26 पदक राष्ट्रीय स्पर्धाओं में हासिल किए हैं। 2017 में मनु ने 15 मेडल जीते थे। इनमें 11 गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रांज था। 2018 में मनु ने 15 कैटेगरी के बजाय 10 कैटेगरी में ही हिस्सा लिया और सभी कैटेगरी में पदक प्राप्त किए। 2018 में मनु ने पांच गोल्ड, तीन सिल्वर और दो ब्राउंज मेडल हासिल किए।
विज्ञापन

3 of 5
मनु भाकर (फाइल फोटो) - फोटो : SELF
थांग ता के बाद कराटे और फिर शूटिंग
रामकिशन भाकर ने बताया कि मनु ने शूटिंग करीब तीन साल पहले ही शुरू की थी। मनु ने पहली बार में ही निशाना टारगेट पर मारा था। शूटिंग से पहले मनु कराटे खेलती थी। करीब छह माह में ही मनु नेशनल कराटे चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीत गई थीं। इससे भी पहले वह थांग ता की खिलाड़ी रही हैं और दो साल तक मनु ने थांग ता खेला। लेकिन कराटे और थांग ता खेलते समय मनु अपनी पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पा रही थी, इसलिए उसने शूटिंग को चुना था।

4 of 5
मनु भाकर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
मनु की बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां
  • मार्च 2018 में मैक्सिको में आयोजित सीनियर वर्ल्डकप में गोल्ड जीता।
  • मार्च 2018 में सिडनी में आयोजित जूनियर वर्ल्डकप में चार गोल्ड जीते।
  • अप्रैल 2018 में गोल्डकोस्ट में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीता।
  •  2019 में आयोजित चार अलग-अलग स्पर्धा में चार गोल्ड मेडल जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनु भाकर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
शस्त्र लाइसेंस न बनने से हुई थी परेशानी
मनु की मां ने बताया था कि प्रैक्टिस करने के लिए विदेश से एक गन मंगवाने के लिए उसे पिस्टल लाइसेंस की जरूरत पड़ी थी, लेकिन झज्जर जिला प्रशासन ने उनके लाइसेंस के आवेदन को रद्द कर दिया था। बाद में जब यह मामला मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद सरकार के संज्ञान में आया तो प्रशासन द्वारा की गई त्वरित जांच में फाइल संबंधित त्रुटि मिलने के बाद उसे दूर करते हुए उन्हें सप्ताह भर में ही लाइसेंस जारी कर दिया था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें